इश्क विश्क से लेकर हैदर तक चॉकलेटी हीरो शाहिद के अवतार
इश्क विश्क से बॉलीवुड में एक नये चॉकलेटी हीरो की एंट्री की.. जिसकी एंट्री पर लाखों लड़कियों के दिलों में सीटी बज उठी। ये कोई और नहीं बल्कि शाहिद कपूर हैं जिन्होंने अपने अभिनय, बेहतरीन डांस, किरदारों, मस्ती और गंभीरता से बॉलीवुड में अपनी फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढाई। हालांकि बीच में हर स्टार की तरह इनके करियर में भी कुछ ऐसे उतार चढ़ाव आए जिनके चलते शाहिद कहीं खो से गये।
लेकिन कुछ ही समय से आर राजकुमार, हैदर जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से शाहिद ने एक बार फिर से अपने फैंस को हैरान कर दिया। शाहिद कपूर ने अपनी हर एक फिल्म में अपने अलग लुक्स से फैंस को हमेशा एंटरटेन किया। बड़े बालों से लेकर गंजे होने तक और चिकने चेहरे से लेकर चश्चे तक शाहिद कपूर ने हर अलग अलग अंदाज को अपनाया।
आज शाहिद कपूर ने हिंदी सिनेमा में 12 साल पूरे किये हैं। तो आइये उनके इन अलग अलग रुपों की एक झलक देखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











