..................... Shahid kapoor did not charge any fee for haider movie Shahid kapoor 5 national award winning film - Hindi Filmibeat

रोल के लिए मुंडवाया सिर,दी बड़ी कुर्बानी, फिर भी मेकर्स से नहीं मिली 1 रुपये फीस, फिल्म को मिले 5 नेशनल अवॉर्ड

Shahid Kapoor Haider

साल 2014 में फिल्म हैदर रिलीज हुई थी और इसमें शाहिद कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर, तब्बू, इरफान खान और केके मेनन को भी अहम किरदार में देखा गया था।इस फिल्म को पेंच नेशनल अवार्ड भी मिले थे और आपको बता दें कि शाहिद कपूर को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहिद कपूर को इस फिल्म से कोई भी फीस नहीं मिली थी।

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म हैदर के लिए शाहिद कपूर को मेकर्स ने एक रुपए भी नहीं दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने खुलासा किया था कि विशाल भारद्वाज उनकी फीस नहीं दे सकते थे। अगर उनकी फीस चुकानी पड़ती तो फिल्म का बजट पास नहीं हो पाता क्योंकि यह बहुत ही संवेदनशील विषय पर फिल्म बनाई जा रही थी।

फिल्म की स्क्रिप्ट और निर्देशक विशाल भारद्वाज का विजन शाहिद कपूर को इतना ज्यादा अच्छा लगा कि उन्होंने इस फिल्म को फ्री में साइन कर दिया। इसी के अलावा शाहिद कपूर ने इस किरदार को निभाने के लिए जी तोड़ मेहनत की और यहां तक की उन्होंने अपनी बालों की कुर्बानी देकर अपना सिर मुंडवा दिया।

हालांकि इस फिल्म का क्लाइमेक्स भी बहुत ज्यादा मुश्किल था और एक्टर को एक या दो नहीं बल्कि छह पन्नों का मोनोलॉग याद करना पड़ा था। उन्होंने 5000 लोगों की भीड़ के सामने उसे बोला भी था। तब्बू और इरफान खान के अलावा श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर जैसे बेहतरीन कलाकारों की इस फिल्म को 5 नेशनल अवार्ड दिए गए थे।

Read more about: shahid kapoor haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X