एक्स गर्लफ्रेंड संग प्राइवेट तस्वीरें लीक होने पर बर्बाद हो गया था ये एक्टर, अब किया ये खुलासा

पूरी फिल्म इंडस्ट्री को पता है कि शाहिद कपूर और करीना कपूर एक वक्त पर एक दूसरे को डेट किया करते थे. इतना ही नहीं दोनों का एक किसिंग फोटो तेजी से इंटरनेट पर भी वायरल हो गया था. दरअसल आपको बता दें कि यह साल 2004 की बात है जब सोशल मीडिया ना होने के बावजूद भी इस बात की खूब चर्चा हुई थी. यहां तक कि यह भी बताया गया था कि शाहिद कपूर इस तस्वीर में नहीं है. सालों बाद इस मुद्दे पर अब खुद एक्टर ने रिजेक्ट किया है.
शाहिद कपूर ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी
दरअसल आपको बता दें कि मिड-डे को एक इंटरव्यू देते हुए शाहिद कपूर ने कहा है कि "मैं उस समय बर्बाद हो चुका था और मैं 24 साल का था. मुझे ऐसा लगने लगा कि मेरी प्राइवेसी मुझसे छीन ली गई है. मुझे उस समय कुछ भी समझ नहीं आया. मुझे लगने लगा कि यह सब क्या हो रहा है और यह सब क्या चल रहा है. इससे आप पर बहुत ही ज्यादा असर पड़ता है. ऐसी उम्र होती है जिसमें अपनी फीलिंग तो आपको पता नहीं होता. आप जैसी लड़की को डेट कर रही हो उसके साथ आपको कैसे रहना चाहिए. यह सभी बातें उस समय पता नहीं हुआ करती थी. जिस वजह से उस समय यह सब हो जाया करता था."
अचानक होने वाली चीजों से डर गए थे शाहिद
शाहिद कपूर ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि "अब मुझे पता होता है कि अब क्या होगा और क्या होने वाला है. लेकिन वह समय ऐसा था जब अचानक होने वाली चीजों से हम डर जाया करते थे. अब तो शादी भी हो चुकी है और बच्चे भी हो चुके हैं. इसीलिए लोगों को मेरी इन बातों को लेकर कोई भी दिलचस्पी नहीं होगी. इसीलिए अब वह दूसरे 24 साल वाले अभिनेताओं पर फोकस कर रहे होंगे."
2015 में रचाई मीरा राजपूत से शादी
अगर हम शाहिद कपूर के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2015 में जुलाई के महीने में मीरा राजपूत के साथ में शादी रचा ली थी. बता दें कि इस शादी में दोनों के परिवार वाले ही शामिल हो पाए थे. लेकिन शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी की दो सेरेमनी हुई थी. जिसमें 1 फेरे हुए थे और दूसरा आनंद कराज हुआ था. इतना ही नहीं उनकी शादी के बाद दो रिसेप्शन भी रखे गए थे. एक रिसेप्शन दिल्ली में हुआ तो एक मुंबई में. शाहिद कपूर दो बच्चों के पिता हैं. उनकी एक बेटी मिशा और एक बेटा जैन है.
शाहिद कपूर का वर्क फ्रंट
अगर हम शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि हाल ही में उनकी राज और डीके की ट्रेलर सीरीज 'फर्जी' रिलीज हुई थी. इस सीरीज में विजय सेतुपति और राशि खन्ना भी नजर आए थे. इतना ही नहीं हाल ही में जियो सिनेमा पर उनकी एक फिल्म 'ब्लडी डैडी' भी आई.


Click it and Unblock the Notifications