B'DaySpcl..पहले कोई नोटिस तक नहीं करता था..आज हैं सुपरस्टार..कुछ ऐसा है स्टारडम!
शाहिद कपूर के बारे में आप ये बातें नहीं जानते होंगे।
बॉलीवुड में अपने करियर की फिल्म इश्क विश्क से शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर की रंगून कल सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। ये फिल्म उनके लिए बहुत अच्छा गिफ्ट है क्योंकि आज इनका जन्मदिन है। 25 फरवरी 1981 को जन्में शाहिद आज पूरे 35 साल के हो गए हैं।
आज काफी दिलों पर राज़ करने वाले शाहिद बॉलीवुड में ऐसे मुकाम पर हैं जहां पहुंचना उनके लिए या क्या किसी भी इंसान के लिए आसान नहीं था। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले शाहिद ने भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी पापड़ बेले हैं।
एक समय था जब वो स्क्रीन पर तो होते थे लेकिन उस समय स्ट्रगलिंग समय होने के कारण कोई अंदाज़ा नहीं लगा सकता था कि ये वही लड़का है जो आगे चलकर बॉलीवुड का सुपरस्टार शाहिद कपूर बनेगा। बहरहाल, यहां हम उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे। आइए डालते हैं एक नज़र...


Click it and Unblock the Notifications











