..................... Shahid kapoor and fardeen khan cat fight on the set of fida film for love making scene with kareena kapoor - Hindi Filmibeat

जब करीना कपूर को दूसरे एक्टर संग इश्क़ फरमाते देख भड़क गए थे Shahid Kapoor, सेट पर की हाथापाई

Kareena kapoor, shahid kapoor

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी प्रेम कहानियां है, जो कि कभी भी पूरी नहीं हो पाई और अधूरी रह गई। जिसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर की भी लव स्टोरी शामिल है। पूरी इंडस्ट्री दोनों के प्यार से वाकिफ है। एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे के लिए काफी ज्यादा पजेसिव हुआ करते थे।

फरदीन और शाहिद में हो गई थी हाथापाई

लेकिन आपको बता दें कि फिल्म 'फिदा' की शूटिंग के वक्त शाहिद कपूर और उनके को-एक्टर फरदीन खान के बीच में बहस हो गई। ये बहस हाथापाई तक पहुंच गई थी। दरअसल फिल्म 'फिदा' को साल 2004 में रिलीज किया गया था। यह फिल्म शाहिद कपूर और करीना कपूर की साथ में पहली फिल्म थी।

फरदीन और करीना का रोमांटिक सीन देख भड़के थे शाहिद

इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर के साथ में फरदीन खान का भी लव एंगल दिखाया गया था। इसमें दोनों के बीच में हॉट रोमांटिक सीन भी थे। उसे समय शाहिद कपूर और करीना कपूर दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शूटिंग के दौरान सेट पर शाहिद मौजूद थे। जिसके चलते फरदीन और करीना के सूट को देखकर वह भड़क उठे।

फरदीन और शाहिद में हुई लड़ाई

करीना कपूर और फरदीन खान के बीच में रोमांटिक सीन फिल्माया जा रहा था और उसे देखकर शाहिद कपूर को बर्दाश्त नहीं हुआ। इसके बाद वह फरदीन खान से उलझ गए और हाथापाई तक बात पहुंच गई थी। हालांकि बाद में क्रू के मेंबर्स ने इन दोनों को संभाला।

फरदीन और शाहिद ने फिर कभी नहीं किया साथ काम

फरदीन खान ने इंटरव्यू के दौरान इस पर खुलकर बात की थी और बताया कि शाहिद के साथ उनकी कभी बनी नहीं। एक्टर ने शाहिद को इमैच्योर तक कह दिया था। शाहिद कपूर ने भी कॉफी विद करण के सेट पर इस पर खुलकर बात की और कहा था कि अगर फरदीन को उनसे कोई दिक्कत थी तो वह उनसे जाकर बात करते।लेकिन वह मीडिया में चले गए। इन सब के बाद फरदीन और शाहिद ने कभी भी स्क्रीन शेयर नहीं की। जल्दी ही फरदीन खान पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।

Read more about: kareena kapoor shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X