जब इस हसीना को काली-कलूटी बोल मेकर्स ने उड़ाया था मज़ाक़, अब ऐश्वर्या-कियारा से भी निकली आगे

Shahana Goswami Cannes Film Festival: 77 वें कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में कई सारी हसीनाओं ने अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया। यहां पर कियारा आडवाणी से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपनी खूबसूरती से हर किसी के दिलों को चुरा लिया। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें पहले तो काली-कलूटी कहकर मेकर्स ने मजाक उड़ाया था और अब वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेर रही है।
अगर आप अभी भी इस अभिनेत्री को पहचान नहीं पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं शहाना गोस्वामी की। शहाना गोस्वामी ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया और वह अपनी फिल्म 'संतोष' की स्क्रीनिंग के लिए भी यहां पर शामिल हुई। लेकिन अब कान्स में अभिनेत्री का लुक पूरी तरीके से छा गया और सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी सादगी का फैन हो गया है।
शहाना गोस्वामी को कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान बहुत ही सिंपल और सोबर लुक में देखा गया। जिसके चलते उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियां जैसे कि ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी और जैकलीन फर्नांडिस जैसी हसीनाओं को भी टक्कर दे दी। शहाना गोस्वामी साउथ और ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे महंगी अभिनेत्री मानी जाती है।
कहा तो ये भी जाता है कि शहाना गोस्वामी जब भी किसी वेब सीरीज या फिल्म में काम करती है तो उसका हिट होना तय माना जाता है। उन्हें फिराक, हीरोइन, मिडनाइट चिल्ड्रन और रॉक ऑन जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। इसी के अलावा उन्हें द लास्ट ओवर, बॉम्बे बेगम और हश हश वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है।
शहाना गोस्वामी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में फिल्म 'यूं होता तो क्या होता' से की थी। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई और इसके बावजूद भी एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते हर किसी का दिल जीता। हालांकि इसी बीच उन्हें काफी दर्द झेलने को मिला।
शहाना गोस्वामी को उनके डार्क कांप्लेक्शन के चलते कई बड़ी फिल्मों से हाथ धोना पड़ गया। यहां तक कि उन्हें इसके लिए काफी अपमानित भी किया गया और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें भेदभाव का भी शिकायत होना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया के उन्हें सिर्फ इसीलिए फिल्में लिया नहीं गया क्योंकि उनका रंग सांवला था।
शहाना गोस्वामी ने इस पर बात करते हुए कहा कि उनके एक डायरेक्टर दोस्त फिल्म बनाने जा रहे थे और उन्हें दो एक्ट्रेसेस को साइन करना था। एक एक्ट्रेस पहले से ही चुन ली गई थी। उनके डायरेक्टर दोस्त उनको साइन करना चाहते थे और फिल्म के निर्माता ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि हम एक सांवली लड़की को पहले ही साइन कर चुके हैं और दो काली-कलूटी हसीनाएं फिल्में नहीं चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications