..................... बस एक सोशल मीडिया पोस्ट से बॉलीवुड के ये स्टार्स कमाते हैं करोड़ों| Shah Rukh Khan to Deepika Padukone, these stars earn crores from just one social media post| - Hindi Filmibeat

बस एक सोशल मीडिया पोस्ट से बॉलीवुड के ये स्टार्स कमाते हैं करोड़ों

Shah rukh khan

बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के लिए फीस तो लेते हैं लेकिन इसके साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी काफी अच्छी कमाई होती है। यहीं वजह है कि फिल्मों में काम करने वाले स्टार्स लग्जूरियस लाइफ जीते हैं और हर साल लाखों रुपये का टैक्स भरते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए सिर्फ विज्ञापन फिल्में ही नहीं बल्कि आज के समय में सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जाता है। यहीं वजह है कि अक्सर इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टर्स पेड पार्टनरशिप करते नजर आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, सोशल मीडिया पर सिर्फ एक पोस्ट करने का बॉलीवुड एक्टर कितना फीस लेते हैं ? इंस्टाग्राम या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट करके बॉलीवुड एक्टर्स करोड़ों रुपये कमाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा :

प्रियंका चोपड़ा :

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टाग्राम पर एक पेड पोस्ट करने का वह करीब 1.80 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस को इंस्टाग्राम पर करीब 85.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट :

बताया जाता है कि आलिया भट्ट एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के करीब 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। निजी जीवन में आलिया कपूर खानदान की बहू बन चुकी हैं और इंस्टाग्राम पर उनको करीब 75.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

अमिताभ बच्चन :

अमिताभ बच्चन :

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन बेहद सक्रिय रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि वह किसी पेड पोस्ट के लिए करीब 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। सोशल मीडिया पर उनको 32.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

दीपिका पादुकोण :

दीपिका पादुकोण :

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस होने के साथ-साथ दीपिका पादुकोण इन दिनों हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस भी हैं। दीपिका एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए करीब 1.50 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। सोशल मीडिया पर उनको 72.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

शाहरुख खान :

शाहरुख खान :

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इंस्टाग्राम पर एक पेड पोस्ट के लिए शाहरुख खान करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये चार्ज करते बताये जाते हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को 35.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

शाहिद कपूर :

शाहिद कपूर :

ब्रांड एंडोर्समेंट के मामले में दूसरे स्टार्स से शाहिद कपूर भी पीछे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के लिए शाहिद कपूर 30 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। शाहिद कपूर को इंस्टाग्राम पर 38.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X