..................... Shah Rukh Khan To Akshay Kumar Bollywood Actors Who Are Good In Cooking Check Full List - Hindi Filmibeat

कुकिंग में माहिर हैं ये सुपरस्टार्स, अक्षय कुमार से लेकर सैफ अली खान तक हैं बॉलीवुड के मास्टर शेफ

chef stars

Bollywood actors who are good in cooking: खाना बनाना किसी भी शख्स का पैशन हो सकता है। ये एक शौक भी है और कई लोग इसे दिल से करते हैं। बॉलीवुड में भी कई सुपरस्टार्स हैं जिन्हें खाना बनाना पसंद है और वो बड़े चाव से समय मिलने पर अपने परिवार के लिए कुकिंग करते हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया था कि वो बड़े मन से अर्जुन कपूर के लिए खाना बनाती हैं। साथ ही उन्होंने ये खुलासा भी कर डाला कि अर्जुन कपूर को खुद चाय बनाना भी नहीं आता है। लेकिन कई मलाइका अरोड़ा के अलावा भी कई स्टार्स ऐसे हैं जो खाना बनाने में माहिर हैं।

आप भी देखें उन स्टार्स की लिस्ट जो एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर सालों से राज कर रहे हैं तो वहीं मौका मिलने पर किचन में हाथ आजमाने का मौका भी नहीं छोड़ते हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं लेकिन वो अपने बच्चों के लिए समय मिलने पर खाना बनाते हैं। हाल ही में मॉडल नवप्रीत कौर ने खुलासा किया था कि वो मन्नत गई थीं तो शाहरुख खान ने खुद उनके लिए पिज्जा बनाया था। डेविड लैटरमैन के लिए भी उन्होंने खुद खाना बनाया था।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले शेफ भी रह चुके हैं। ट्विंकल खन्ना ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता लेकिन अक्षय अक्सर उनके लिए कुकिंग करते हैं।

अजय देवगन

काजोल को जहां बिल्कुल भी खाना बनाना नहीं आता वहीं, अजय देवगन खाना बनाने में एक्सपर्ट हैं। काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अजय देवगन को खाना बनाते समय कोई दखलंदाजी पसंद नहीं है। कई बार वो किचन बंद करके खाना बनाने लग जाते हैं।

सैफ अली खान

सैफ अली खान भी कुकिंग में माहिर हैं। करीना ने खुद खुलासा किया था कि सैफ अली खान बहुत ही अच्छा खाना बनाते हैं। उन्होंने कई बार तस्वीर भी शेयर की थी।

अभिषेक बच्चन

बहुत कम लोग जानते हैं कि रियल लाइफ में अभिषेक बच्चन भी शानदार शेफ हैं। कई सेलेब्स ने भी अभिषेक बच्चन के हाथ के बने खाने की तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X