जब अमिताभ बच्चन के सामने अभिषेक बच्चन पर भड़के शाहरुख खान, जो बाप नहीं सिखा सका वो...

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान जितने बेहतरीन एक्टर हैं,उतना ही अच्छा उनका सेंस ऑफ ह्यूमर है. अक्सर फिल्म के बिहाइंड सीन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर लगता है कि शाहरुख खान जहां भी होते हैं अपने मजाकिया अंदाज से लोगों के चेहरे पर हंसी लेकर आते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में वह फराह खान के साथ कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर हॉट सीट पर बैठे हैं. वायरल हो रहे वीडियो मे 'किंग खान', 'अमिताभ बच्चन' से 'हैप्पी न्यू ईयर' के दौरान की शूटिंग का किस्सा शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
शाहरुख खान इस दौरान बताते हैं कि फरहान एक दिन मुझसे कहा विवान और अभिषेक मुझे बहुत परेशान करते हैं. बात करते रहते हैं, बार-बार ट्विटर पर मेरी फोटो डाल रहे हैं,तुम जाकर इनसे बात करो. शाहरुख खान कहते हैं, कि मैंने फरहा से कहा कि जाने दो बच्चे हैं. ऐसा थोड़ी ना होता है. फिर फराह ने कहा कि नहीं, आज मैं बहुत गुस्से में हूं जाओ तुम इन्हें समझाओ. शाहरुख खान आगे बताते हैं कि मैं कमर कस के वहां पहुंच गया. जहां अभिषेक और विवान खड़े थे. मैं बोलने को शुरू हुआ फिर मेरे दिमाग में आया कि अभिषेक बच्चन के जो डैडी है, वह अमिताभ बच्चन है.
विवान के जो डैडी है, नसरुद्दीन शाह है. फिर मेरे दिमाग में आएगी जब इनके बाप इनको सीखा नहीं सके तो मैं क्या खाक सिखाऊंगा. कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर किंग खान की इन बातों ने सब को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया.
फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर 2014 में रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, विवान शाह, सोनू सूद और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे. बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सारी वीडियो वायरल हो रहे हैं. शाहरुख खान का एक और वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जो चेन्नई एक्सप्रेस मूवी का बिहाइंड द सीन है. जिसमें वह दीपिका के साथ भी मजाक करते दिखाई दे रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications