शाहरूख खान की इस फिल्म की रिलीज़ के पहले ही उन्हें मिला था बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवार्ड

शाहरूख खान, दीपक तिजोरी और सुचित्रा कृष्णमूर्ति स्टारर फिल्म कभी हां कभी ना की रिलीज़ को 27 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म 25 फरवरी 1994 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म की रिलीज़ से पहले ही 1993 में शाहरूख खान को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवार्ड मिल चुका था।

दरअसल, डायरेक्टर कुंदन शाह की ये फिल्म क्रिटिक्स और ज्यूरी पहलेे ही देख चुके थे। यही कारण था कि फिल्म के लिए 1993 में ही शाहरूख को अवार्ड मिल चुका था।

shah-rukh-khan-s-kabhi-haan-kabhi-naa-turns-27-bollywood-films-of-1994

ये फिल्म पहले 1991 में बनने वाली थी और फिल्म के हीरो - हीरोइन थे आमिर खान और जुही चावला। शाहरूख खान इस फिल्म में दीपक तिजोरी का रोल करने वाले थे। लेकिन धीरे धीरे आमिर की फिल्म से दिलचस्पी हट गई और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। जुही के पास डेट्स नहीं बची थीं लेकिन उन्होंने एक कैमियो का वादा किया।

फिल्म जब रिलीज़ हुई तो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी और इसे अपना पैसा रिकवर करने में 12 साल लग गए थे। वहीं इस फिल्म की रिलीज़ के साल बाकी सुपरस्टार्स का करियर शानदार चल रहा था।

सलमान खान की हम आपके हैं कौन

सलमान खान की हम आपके हैं कौन

1994 में सलमान खान की हम आपके हैं कौन बेहतरीन और बेस्ट फिल्म थी। हालांकि इस फिल्म को कड़ी टक्कर दी थी 1942 अ लव स्टोरी ने।

इकलौते हॉट एक्टर

इकलौते हॉट एक्टर

अक्षय कुमार बॉलीवुड के इकलौते हॉट एक्टर थे और पुलिस वाले भी! वहीं रवीना टंडन टिप टिप बरसा पानी के साथ, उस दौर की सबसे हॉट अभिनेत्री बन चुकी थीं।

अनिल कपूर

अनिल कपूर

अनिल कपूर उस साल अपना बेस्ट देकर गए थे और 1942 ए लव स्टोरी के रोमांस के आगे प्रेम निशा थोड़े फीके पड़े थे।

अजय देवगन

अजय देवगन

अजय देवगन तब भी सुपरस्टार ही थे और ज़ख्म का नेशनल अवार्ड जीतने के बाद एक से एक फिल्में दे रहे थे।

नाना पाटेकर

नाना पाटेकर

लेकिन एक्टर तब भी एक ही था और नाना पाटेकर की क्रांतिवीर के बेस्ट एक्टर ने सबको चित कर दिया था!!!

सुपरस्टार गोविंदा

सुपरस्टार गोविंदा

ये वो दौर था जब गोविंदा कॉमेडी के बादशाह थे और उनकी फिल्में हंसी के दंगे करवाती थीं!

मोहनीश बहल

मोहनीश बहल

ये वो साल था जब तबू को रूक रूक रूक वाली फिल्म विजयपथ के लिए बेस्ट डेब्यू मिला था और मोहनीश बहल जैकी श्रॉफ की 1942 अ लव स्टोरी के बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर से हार गए थे।

प्रीती जिंटा

प्रीती जिंटा

ये वो दौर भी था जब प्रीती ज़िंटा स्टेडियम में बैठ कर पर्क खाती थीं और उनके डिंपल वाले एड पर सब फिदा हो गए थे।

शाहरूख की दिक्कत

शाहरूख की दिक्कत

शाहरूख कुछ भी कर लें उन्हें किसी फिल्म में हीरोइन हाथ नहीं लग रही थी। चाहे कभी हां कभी ना हो, या फिर वो अंजाम का विलेन!

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या

1994 वो साल था जब ऐश्वर्या राय को मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था!

मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन

और आखिरकार ये वो साल था जब सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत लौटी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X