बॉलीवुड में धांसू कमबैक के साथ शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने बना डाले बड़े रिकॉर्ड्स

Pathaan

करीब 4 सालों बाद फिल्मी पर्दे पर शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के साथ वापसी की है। 'पठान' सिर्फ शाहरुख खान के लिए ही नहीं बल्कि पिछले लंबे समय बॉलीवुड में चल रहे सुखे में बारिश की फुहार बनकर आया है। इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही कई रिकॉर्ड्स बना डाले हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सलमान खान का कैमियो रोल के भी काफी चर्चे हो रहे हैं। आइए आपको कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं जो फिल्म 'पठान' ने रिलीज होने से पहले या फिर रिलीज होने के 2-3 दिनों के अंदर ही बना डालें।

एडवांस बुकिंग :

एडवांस बुकिंग :

एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म पठान ने बॉलीवुड के कई बड़े बजट की फिल्मों को धूल चटा दी है। एडवांस बुकिंग के मामले में पठान ने पिछले साल की सबसे बड़ी हिट बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र और साउथ की फिल्म KGF 2 को भी पछाड़ दिया। बताया जाता है कि पहले वीकेंड में ही पठान की एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ रुपये तक की कमाई हो चुकी है।

शाहरुख खान की बिगेस्ट ओपनर :

शाहरुख खान की बिगेस्ट ओपनर :

पिछले 32 सालों के अपने एक्टिंग करियर में शाहरुख खान की फिल्म पठान को जितनी शानदार ओपनिंग मिली है, उतनी शानदार ओपनिंग उनकी और किसी भी फिल्म को अब तक नहीं मिली है। इस फिल्म ने ओपनिंग के मामले में शाहरुख खान की पिछले सारी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।

जॉन और दीपिका की बिगेस्ट ओपनर :

जॉन और दीपिका की बिगेस्ट ओपनर :

अपने फिल्मी करियर में जॉन अब्राहम ने कई हिट फिल्में जैसे जिस्म, धूम 1, हाउसफुल दी है, लेकिन पठान ने जो शानदार ओपनिंग की है, ऐसा जॉन की किसी भी फिल्म ने नहीं किया है। कुछ ऐसा ही हाल दीपिका पादुकोण का भी है। दीपिका ने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था जो बहुत बड़ी हिट थी। लेकिन वह फिल्म भी पठान के सामने पानी भरती दिख रही है।

हाईएस्ट फर्स्ट डे टिकट सेलिंग :

हाईएस्ट फर्स्ट डे टिकट सेलिंग :

पठान के पहले दिन की टिकट सेलिंग जबरदस्त हुई है। इस फिल्म ने जहां देश भर के कई सिंगल स्क्रिन थिएटरों में फिर से जान फुंकी है। वहीं पहले दिन पठान का देश के कई सिनेमा हॉल में स्पेशल नाइट शो चलाना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पठान ने पहले दिन टिकट सेलिंग में भी पुराने सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ डाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X