जब विदेश में शाहरुख खान को खुद की फोटो देख हुई शर्मिंदगी, बोले- मेरी अधनंगी फोटो पर मांगा ऑटोग्राफ़...

Shah Rukh Khan Shocking Revelation: शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्हें किंग खान के तौर पर भी जाना जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।
लेकिन एक वक्त पर शाहरुख खान ने 'यारों की बारात' शो में लंदन एयरपोर्ट से जुड़ा हुआ एक किस्सा साझा किया था। शाहरुख खान ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "वहां पर बॉडी स्कैनर की मशीन है और आपके हाथ ऊपर करके फोटो खिंचवाना पड़ता है तब बॉडी की अंदर की फोटो सामने आ जाती है।"
शाहरुख खान ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "अगर आपने कुछ छुपाया भी हुआ है तो पूरी की पूरी फोटो सामने आ जाएगी। वह पूरी इंटरनल होती है और एक्स-रे टाइप की होती है। मैं जब पहली बार उसमें से निकला था तो मुझे नहीं पता था कि वो फोटो कैसी नज़र आएगी। वहां पर 5 से 7 लड़के-लड़कियां थे। लड़कियां ज्यादा थी। वो फोटो लेकर आती है और बोलती है ऑटोग्राफ दो। ये पल बहुत शर्मिंदगी से भरा हुआ था।"
शाहरुख खान ने बताया था कि उस फोटो को देखकर मैं काफी ज्यादा हैरान हो गया था कि ये कौन है। एक्टर ने उन्हें यह भी बताया था कि अपनी उस अधनंगी फोटो पर उन्हें ऑटोग्राफ तक देना पड़ गया था। हालांकि एक्टर के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि पिछले साल उनकी तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। अब जल्दी ही उन्हें टाइगर वर्सिस पठान में सलमान के साथ देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications