Shah Rukh Khan की 'साली' है पटौदी पैलेस की मालकिन, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को देती हैं कड़ी टक्कर!

करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अब तो वह पटौदी खानदान के बेगम भी बन चुकी हैं। करीना कपूर जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही उससे भी कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है।
बता दें कि उनका नाम एक वक्त पर शाहिद कपूर के साथ में जोड़ा और दोनों सीरियस रिलेशनशिप में भी रहे। हालांकि उनका रिश्ता लंबे समय तक चल नहीं पाया और बाद में दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए।
लेकिन आज हम आपको करीना कपूर की फिल्मी लाइफ से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं जो की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का है। इस फिल्म के दौरान करीना कपूर के साथ-साथ शाहरुख खान, काजोल और ऋतिक रोशन ने भी लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म के दौरान करीना कपूर ने शाहरुख खान की नखरेली साली का केदार निभाया था और बहुत ही खूबसूरती से अदा किया था।
करीना कपूर ने इस फिल्म के दौरान 'पू' का किरदार निभाया था और यह एक बेहद ही स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लड़की का रोल था। 'पू' को हमेशा यही लगता था कि दुनिया में उसकी तरह कोई भी खूबसूरत नहीं है। दर्शकों द्वारा भी इस किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया। दरअसल बताया तो यह भी जाता है कि इस फिल्म में पहले कोई भी 'पू' का रोल नहीं था। जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म को शुरूकरने से पहले एक पार्टी हुई जिसमें करण जौहर और मनीष मल्होत्रा भी शामिल हुए।
इस पार्टी के दौरान करीना कपूर भी आई थी और वह अकेली खड़ी होकर वहां पर पोज देने लगी। लेकिन वहां पर कोई भी फोटोग्राफर नहीं था जो कि उनकी फोटो खींचे। करण को उनका यही एटीट्यूड बहुत पसंद आया और उन्होंने तभी इस बात को फाइनल कर लिया था कि उनकी फिल्में करीना कपूर भी होगी। कुछ खबरों के अनुसार करीना कपूर के लिए 'कभी खुशी कभी गम' में वह 'पू' का किरदार जबरदस्ती और स्पेशली बनाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications