कभी EMI के नहीं थे पैसे, आज बिना फीस लिए फिल्में साइन कर देते हैं शाहरुख खान, जानें कहां से होती है कमाई

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Career: आज के समय में शाहरुख खान किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनको बॉलीवुड का किंग खान भी कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में ऐसी बेहतरीन फिल्में की है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। साथ ही साथ उनके पास में प्रॉपर्टी की भी कोई कमी नहीं है।

शाहरुख खान ऐसी कई सारी फिल्मों में नजर आ चुके हैं जिनमें वह काफी बेहतरीन काम कर दर्शकों के बीच में छा चुके हैं। लेकिन एक बार शाहरुख खान ने यह खुलासा किया था कि वह फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए पैसे नहीं लेते हैं। इस बात को सुनकर हर कोई हैरान हो गया था और सोचने लगा कि आखिरकार ऐसा कैसे हो सकता है।

लेकिन आपको बता दें कि शाहरुख खान एक बार आप की अदालत शो में पहुंचे थे। यहां पर शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि एडवर्टाइजमेंट से लेकर अवॉर्ड फंक्शन और शादियों में डांस करने के लिए वह पैसे वसूलते हैं। लेकिन फिल्मों में एक्टिंग के लिए वह किसी से भी ₹1 नहीं लेते।

इस पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि "मैं लाइव शो से पैसे लेता हूं। लेकिन फिल्मों में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को कहता हूं की फिल्म में पैसा लगाओ। फिल्म अच्छी होनी चाहिए। अगर आप किसी भी प्रोड्यूसर से पूछेंगे तो वह यही कहेगा। लेकिन अगर फिल्म से कमाने के बाद बचता है तो दे देना बाद में।"

शाहरुख खान आगे बात करते हुए कहते हैं कि "15 से 20 सालों से मैंने कभी भी किसी भी फिल्म के लिए पैसा नहीं मांगा है। लेकिन मैं जो भी दूसरे काम करता हूं उन्हीं से अच्छे खासे पैसे कमा लेता हूं। मैं अच्छी फिल्में की हुई है और बुरी फिल्में भी की हुई है। मेरे लिए फिल्म बनाना एक पूजा की तरह है।"

Take a Poll

शाहरुख खान ने आगे बात करते हुए बताया कि "मैं धंधे की तरह फिल्मों में काम नहीं करता हूं। लेकिन बाकी सभी चीजों को मैं बिजनेस की तरह करता हूं। मुझे खुद सुनने में आया है कि पब्लिक को ऐसा लगता है कि शाहरुख पैसे के लिए काम करता है। लेकिन मैं जो फिल्म और एक्टिंग के लिए कर सकता हूं वह यही है कि मैं इसके लिए पैसे नहीं लेता हूं।"

चलिए आज तो शाहरुख खान किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है लेकिन एक वक्त था जब उनके पास में इतना कुछ नहीं हुआ करता था। यहां तक कि उनके पास में EMI देने तक के पैसे नहीं थे। शाहरुख खान ने बहुत मेहनत और स्ट्रगल के बाद में इस मुकाम को हासिल किया है और करोड़ों की संपत्ति के मालिक बने हैं।

शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे कि शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत में एक ही दिन में दो से तीन शिफ्ट में काम किया है। यहां तक कि एक बार उनके पास में उनकी कार की ईएमआई देने के लिए भी पैसे नहीं थे। इसी के चलते उनकी कार को बैंक वाले उठा कर ले गए थे। इस बात का खुलासा खुद जूही चावला ने किया था।

दरअसल हुआ कुछ यूं था कि जूही चावला ने गुजरात चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान के स्ट्रगल को लेकर बात की थी। जहां पर उन्होंने खुलासा किया था कि शाहरुख खान ने एक ब्लैक कलर की जिप्सी खरीदी थी। लेकिन इसकी EMI देने के पैसे वहां नहीं जुटा पा रहे थे और इसी के चलते बैंक वाले उसको उठाकर वापस ले गए थे।

जूही चावला ने इस बात का भी खुलासा किया कि शाहरुख खान बहुत ज्यादा उदास मन के साथ में शूटिंग सेट पर आए और फिर एक्ट्रेस ने आश्वासन दिलाया कि वह फ्यूचर में कई कार खरीदेंगे। जूही चावला की बात सच निकल गई और शाहरुख खान आज लग्जरियस गाड़ियों में घूमते हैं। यहां तक कि उनका घर मन्नत सी साइड बंगलो है।

FAQs
शाहरुख खान कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

शाहरुख खान आज अकूत संपत्ति के मालिक हैं और आपको बता दें कि 2024 में हारून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उनके पास तकरीबन 7,300 करोड़ की नेट वर्थ है। भले ही वह फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए फीस न लेते हो लेकिन ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर आईपीएल टीम में हिस्सेदारी के लिए वह अच्छी खासी फीस वसूलते हैं।

Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: shah rukh khan juhi chawla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X