जब पहली सैलरी से ताजमहल देखने पहुंचे थे शाहरुख खान, रास्ते में बिगड़ गई थी तबियत

Shah Rukh Khan First Salary: शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दे कि अक्सर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और यहां पर वह एक डांस रियलिटी शो में बैठे हैं। जहां पर उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी से क्या किया था।
शाहरुख खान ने इस वीडियो के दौरान बताया कि वह अपनी पहली सैलरी से ताजमहल देखने गए थे। उन्होंने बताया कि थिएटर में वह लोगों को बिठाने का काम करते थे। जिससे उनको पहली सैलरी के तौर पर ₹50 मिले थे। जिसको लेकर वह ताजमहल देखने निकल गए थे। एक्टर ने बताया कि उन पैसों से सिर्फ वह ताजमहल देख पाए और उन्हें भूखा रहना पड़ा।
शाहरुख खान ने इस दौरान बात करते हुए बताया कि "टिकट खरीदने के बाद में मेरे पास में इतने पैसे नहीं थे कि मैं कुछ खा सकूं। ताज महल के बाहर एक लस्सी वाला खड़ा था और मैंने उससे लस्सी ली। लेकिन उसमें मधुमक्खी गिर गई थी और मैंने उसको निकाल कर फेंक दिया था। फिर लस्सी को पी लिया था। लेकिन जब मैं आगरा से दिल्ली आया इतने में मुझे पूरे रास्ते उल्टियां होती रही।"
शाहरुख खान का यह वीडियो लगातार वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दे कि इस पर लोग कमेंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि शाहरुख खान जैसा कोई नहीं है। एक अन्य यूजर लिखता है कि शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बेस्ट एक्टर है।


Click it and Unblock the Notifications