DDLJ के लिए शाहरुख़ खान नहीं बल्कि ये विदेशी एक्टर था मेकर्स की पहली पसंद, जानें क्या था पूरा माजरा

Shah Rukh Khan Not The First Choice For DDLJ: शाहरुख खान को बॉलीवुड का रोमांस किंग कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन आपको बता दें कि वह सबसे ज्यादा चर्चा में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से आए थे। इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म को साल 1995 में रिलीज किया गया था और इस नए बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसी फिल्म के चलते शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस का टैग भी हासिल हुआ था। आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म को 4 से 5 करोड़ के बजट में बनाया था और बॉक्स ऑफिस पर इस ने 59 करोड़ की कमाई की थी।
लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि इस फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद शाहरुख खान नहीं थे। दरअसल वह हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज़ को फिल्म में लेना चाहते थे। लेकिन फिर यश चोपड़ा ने उन्हें समझाया कि टॉम क्रूज़ को इस फिल्म में परेशानी हो सकती है। बाद में आदित्य चोपड़ा का सैफ अली खान को इस फिल्म में लेने का मन किया।
हालांकि आपको बता दें कि सैफ अली खान से भी बात नहीं बनी और फिर शाहरुख खान को इस फिल्म में लिया गया। काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी पर्दे पर हिट साबित हुई थी। यहां तक कि रियल लाइफ में भी दोनों को कपल समझा जाने लगा था। शाहरुख खान की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'डंकी' में देखा गया था। इस फिल्म में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था।


Click it and Unblock the Notifications











