Box Office Record: इस फिल्म के हर टिकट पर शाहरुख खान ने दिया था अपना ऑटोग्राफ, फिर हुई इतनी कमाई

शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आज के वक्त में वह बॉलीवुड के बादशाह बन चुके हैं और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। उनकी फिल्म कभी हां कभी ना ने भी एक ट्रेंड सेट किया। इस ट्रेंड को शाहरुख ने ही शुरू किया और बहुत कम बजट में बनने वाली इस फिल्म ने कामयाबी हासिल की। लेकिन अब किंग खान के इस ट्रेंड को पूरा बॉलीवुड फॉलो करता है।
आपको अक्सर सुनने के लिए मिला होगा कि किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग से ही लाखों और करोड़ों रुपए कमा लिए। इस ट्रेंड को शुरू करने वाले शाहरुख खान ही थे। वह अपनी फिल्म की रिलीज के समय पर टिकट खिड़की पर जाकर बैठ गए और यह बात फिल्म कभी हां कभी ना के दौरान की है। ये फ़िल्म मुंबई के Gaiety Cinema में रिलीज की गई थी। वहां पर मौजूद टिकट पर शाहरुख खान ने अपने ऑटोग्राफ दिए और बाद में टिकट धड़ल्ले से बिकी।
शाहरुख खान के इस कदम के बाद में फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई हुई थी और इस फिल्म ने 1.4 करोड़ के बजट में बनकर 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान ही नहीं बल्कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति, दीपक तिजोरी, सतीश कौशिक और नसरुद्दीन शाह भी लीड किरदार में थे। इस फिल्म में शाहरुख को सीधे-साधे किरदार में देखा गया और वह अपने प्यार को पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम हो जाती थी और फिर नई उम्मीद बनकर जूही चावला आई।


Click it and Unblock the Notifications













