हैप्पी बर्थडे AbRam: शाहरुख-गौरी के लाडले अबराम की RARE तस्वीरें, खान फैमिली का सबसे क्यूट सितारा
27 मई 2013 को जन्मे शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान का आज जन्मदिन है। गौरी खान के लाडले अबराम अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल में ही शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का बर्थडे था। शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं, सुहाना खान, आर्यन खानऔर अबराम खान। तीनों बच्चे अभी से काफी पॉपुलर हैं। देखिए शाहरुख खान के बेटे अबराम की अनदेखी क्यूट तस्वीरें।
बात करें तो अबराम की तो वह सात साल के पूरे हो चुके हैं। वह स्कूल जाते हैं। कहा जाता है कि गौरी और शाहरुख दोनों के ही चहेते अबराम हैं। बता दें तीसरे बेटे अबराम का जन्म सरोगेसी से हुआ था। 50 पार कर चुके शाहरुख खान के तीसरे बेटे के जन्म पर खूब चर्चाएं हुई थीं।
बताया जाता है कि गौरी की भाभी ने अबराम को जन्म दिया था। लेकिन इस बात की पुष्टि गौरी और शाहरुख दोनों ने ही कभी नहीं की। वही अबराम के जन्म पर शाहरुख खान पर लिंग जांच कराने के आरोप भी लग चुके हैं। हालांकि किंग खान ने ऐसी बातों का विरोध किया था और ऐसी सोच वाले लोगों की आलोचना की थी।


Click it and Unblock the Notifications