Shah Rukh Khan ने लाइव शो में कह दिया था, 'रानी जब तुम मेरे साथ सोओगी तो मालूम पड़ेगा कि...'

Shah Rukh Khan Video: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें देखते ही लोगों के दिलों में मुस्कान आ ही जाती है। एक्टर अपने बर्ताव और व्यवहार से लोगों के दिलों के जीतते ही रहते हैं। लेकिन बात जब आती है हसीनाओं संग फ्लर्ट करने की तो शाहरुख इसमें भी पीछे नहीं रहते हैं।
शाहरुख खान का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो बहुत पुराना है और इस वीडियो में शाहरुख खान के साथ करण जौहर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है की रानी मुखर्जी और करण जौहर शाहरुख खान के शो 'क्या आप पांचवी पास से तेज हैं?'
इस वीडियो में दिख रहा है कि स्क्रीन पर एक फोटो दिखाई दे रही है, जिसमें करण जौहर और शाहरुख की एक फोटो है और इस फोटो में शाहरुख सोते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को देखकर रानी कहती हैं कि 'शाहरुख सोते हुए कितना अच्छा दिख रहा है' इस पर शाहरुख खान कहते हैं- 'मैं सोते हुए बहुत सुंदर लगता हूं रानी, कभी मेरे साथ सोओ तो तुम्हें मालूम पड़े।'
शाहरुख के मुंह से ऐसी बात सुनकर रानी मुखर्जी हैरान रह जाती हैं और वो शाहरुख का गला दबाने लग जाती है। लेकिन फिर बाद में उन्हें गले से लगा लेती है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने शाहरुख खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- 'अगर ये गरीब आदमी ने बोला होता तो वो हैरासमेंट होता', दूसरे यूजर ने बोला- 'इसे फ्लर्टिंग नहीं हैरासमेंट कहते हैं', तीसरे यूजर ने लिखा- 'गौरी खान इनका घर में इंतजार कर रही है'। एक यूजर ने लिखा-'लोग इस बात को फनी समझ रहे हैं, जो काफी डरावना है'।
शाहरुख खान के इस शो की बात करें तो इस शो का नाम था 'क्या आप पांचवी पास से तेज हैं?'। ये शो साल 2008 में आया था। इस शो में कुल मिलाकर 37 एपिसोड आए थे। इस शो का कॉन्सेप्ट था कि आम लोगों से लेकर सेलेब्रिटी तक आकर पांचवी क्लास के बच्चों की किताबों के सवाल के जवाब देते थे। इस शो का अब तक एक ही सीजन आया है।


Click it and Unblock the Notifications











