पहली सैलरी के रूप में मिले 50 रुपए, ताजमहल देखने पहुंचा ये बच्चा, आज है 6300 करोड़ का मालिक

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan First Salary: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे कलाकार ऐसे हैं जो की आउटसाइडर है। लेकिन आज के वक्त में वह सुपरस्टार बन चुके हैं। लेकिन माया नगरी में नाम कमाना इतना आसान नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी काबिलियत के बलबूते पर शोहरत कमाई और उनकी पहली सैलरी भी सिर्फ 50₹ थी।

तस्वीर में नजर आ रहा है यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान है। शाहरुख खान का जन्म नवंबर 1965 में दिल्ली में हुआ। 1981 में कैंसर के चलते शाहरुख खान के पिता का निधन हो गया और मन भी डायबिटीज की मरीज थी। जिसके चलते 1991 में उन्होंने भी इस दुनिया को अलविदा कहा। तब शाहरुख स्ट्रगलिंग से गुजर रहे थे।

बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। उन्हें साल 1989 में टीवी शो 'फौजी' में देखा गया। बाद में उन्होंने सर्कस और दिल दरिया जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया। घर-घर में खास पहचान बनाने के बाद 1992 में उन्होंने दीवाना फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड भी मिला।

हालांकि देखते-देखते शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान बन गए। साल 2023 की शुरुआत में उन्होंने पठान, फिर जवान से कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।साल के आखिरी में शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' भी सुपरहिट साबित हुई। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि शाहरुख खान को पहली सैलरी के तौर पर 50 रुपए मिले थे।

इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने पंकज उधास के म्यूज़िक कॉन्सर्ट के दौरान किया था। एक्टर ने बताया था कि वह अपनी पहली सैलरी से आगरा का ताजमहल देखने गए। लेकिन अब एक्टर सुपरस्टार बन गए हैं और उनकी कुल नेटवर्थ 6300 करोड रुपए है। वह फिल्मों के अलावा बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

Read more about: shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X