जब पति के लिए इस एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन KISS करने से किया मना, बोलीं- जवाब देना होता है...

Priyamani On Her No Kissing Scene Policy: शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और आपको बता दें कि उनकी फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में काफी सारे बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी नजर आए थे। इस लिस्ट में साउथ की एक्ट्रेस प्रियामणि का भी नाम शामिल है। उन्होंने फिल्म में लक्ष्मी का किरदार निभाया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म में प्रियामणि का किरदार काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था। लेकिन अगर उनके करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में तेलुगु फिल्म 'इवारे अटागाडु' से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन अपनी मेहनत के बलबूते पर वह आज के वक्त में इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन गई है।
हालांकि प्रियामणि ने यह पहले ही साफ कर दिया था कि वह कभी भी फिल्मों में किसिंग सीन नहीं करने वाली है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि "मैं फिल्मों में किसिंग सीन नहीं कर सकती हूं क्योंकि पति को भी घर पर जाकर जवाब देना होता है। मैं जानती हूं कि यह हमारे प्रोफेशन का हिस्सा है लेकिन मैं इसके लिए सहज नहीं हूं।"
प्रियामणि ने यह भी बताया कि उनके पति और ससुराल के लोगों ने भी उनका करियर में काफी ज्यादा सपोर्ट किया। इसीलिए वह इस बात को अपना फर्ज मानती हैं कि वह उनकी पसंद और नापसंद का भी ध्यान रखें। एक्ट्रेस बताती है कि उनको इस तरीके के रोल कई बार ऑफर हो चुके हैं लेकिन उन्होंने कभी भी इसमें हामी नहीं भरी। बता दे कि एक्ट्रेस ने साल 2017 में मुस्तफा राज से शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











