काजोल-दीपिका नहीं बल्कि किंग खान की पसंदीदा एक्ट्रेस है ये हीरोइन, नाम सुन उड़ जाएंगे होश!

Shah Rukh Khan Favourite Actress: शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि बहुत सी हसीनाएं उनको पसंद भी करती हैं। साथ ही काफी सारी एक्ट्रेस तो चाहती है कि वह उनके साथ काम करें। शाहरुख खान को बॉलीवुड का रोमांस किंग भी कहा जाता है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि शाहरुख खान की पसंदीदा एक्ट्रेस कौन है?
दरअसल आपको बता दें कि अनुपम खेर ने अपने चैट शो 'कुछ भी हो सकता है' में शाहरुख खान से सवाल किया था। लेकिन इसके बदले शाहरुख खान ने जो जवाब दिया वह आप शायद ही सो पाओगे। दरअसल शाहरुख खान ने जिस एक्ट्रेस का नाम लिया वह उनकी को स्टार नहीं रही है। अब आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिरकार ऐसे कैसे हो सकता है।
बताते चलें कि अनुपम खेर के इस सवाल पर शाहरुख खान ने थोड़ा ब्लश करते हुए कहा कि उनकी सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस मुमताज है। जिनकी खूबसूरती उनको आज भी दीवाना बना देती है। मालूम हो कि मुमताज गुजरे जमाने की हिट एक्ट्रेस मानी जाती है और उन्होंने राजेश खन्ना से लेकर धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारों के साथ काम किया है।
मुमताज ने साल 1958 में अपने करियर की शुरुआत की थी और उनकी पहली फिल्म का नाम 'सोने की चिड़िया' था। फिल्म में एक्ट्रेस को बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में देखा गया। लेकिन फिल्म 'दो रास्ते' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बनी और बाद में कभी भी एक्ट्रेस ने पलट कर पीछे नहीं देखा। मुमताज ने अपने करियर में काफी कामयाबी हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications











