Katrina Kaif संग किसिंग सीन को लेकर ये क्या बोल गए Shah Rukh, कहा- 'मुझे मजबूर किया गया, ज्यादा पैसे भी दिए'

Shah Rukh Khan On Kissing Scene: मशहूर एक्टर शाहरुख खान अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख खान की पिछले साल आई फिल्मों ने कमाल कर दिया था। उनकी बैक टू बैक फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
शाहरुख खान का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कैटरीना कैफ के साथ किसिंग सीन पर बात करते नजर आ रहे हैं। जी हां, शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ को किस करने को लेकर अपनी बात कही। रजत शर्मा ने कैटरीना कैफ को किस करने को लेकर सवाल पूछा तो शाहरुख खान ने कहा कि मुझे मजबूर किया गया, लोग मुझे जबरदस्ती कह-कहकर करवाते हैं।
शाहरुख खान ने आगे कहा कि मैं तो सबसे कहता हूं कि मुझे नहीं चाहिए, मैं तो सिर पकड़ लेता हूं कि मेरी क्या फूटी किस्मत है। सुंदर-सुंदर लड़कियों के साथ गले मिलो, उन्हें किस करो, उन्हें प्यार करो, मोहब्बत करो और ऊपर से पेमेंट भी लो। ये सुनकर बाकी लोग हंसने लग जाते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' के लिए शाहरुख खान ने अपनी 'नो किस पॉलिसी' को तोड़ा था और ऐसा करने के लिए खुद यश चोपड़ा ने ही उन्हें मजबूर किया था। यही नहीं, यश चोपड़ा ने ऐसा करने के लिए शाहरुख खान को एक्स्ट्रा पैसे भी दिए थे। उन्होंने कहा कि चोपड़ा जी मेरे परिवार की तरह थे और उनके परिवार के लोग मुझ पर किस करने का प्रेशर डालने लगे।
आपको बता दें शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा कैटरीना और अनुष्का शर्मा भी थीं। शाहरुख और कैटरीना के इन किसिंग सीन की कई लोगों ने उम्र के अंतर के कारण आलोचना की थी।


Click it and Unblock the Notifications