शाहरुख खान चैरिटी में सबसे आगे: कैंसर मरीजों की मदद, 12 गांव लिए गोद, अब कोरोना- असली किंग हैं
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने गुरुवार को इमोशनल चिट्ठी लिख देश को कोरोना से लड़ने के लिए मदद का ऐलान किया। शाहरूख खान की ग्रुप कंपनियां कोलकाता नाईट राईडर्स, रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट, मीर फाउंडेशन और रेड चिलीज़ VFX ने पीएम मोदी और तमाम राज्यों के साथ कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया।
ये पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने आर्थिक व लोगों की मदद का बीड़ा उठाया हो। इससे पहले उनकी मीर फाउंडेशन और तमाम कैंसर पेशंट्स के लिए वह मदद करते आए हैं। यही वजह है UNESCO द्वारा उन्हें चैरिटी कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

शाहरुख खान ने हाल में ही राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को मदद का आश्वसन दिया। साथ ही अपनी संस्थाओं के जरिए लोगों को हिम्मत दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ऑनर गौरी खान, जूही चावला मेहता और जय मेहता ने पीएम केयर्स फंड में योगदान का संकल्प संकल्प लिया है।


Click it and Unblock the Notifications