..................... Shah Rukh Khan become bankrupt after buying house wife Gauri became an interior designer during pregnancy - Hindi Filmibeat

पहला घर खरीदने के बाद तंगहाल हो गए थे शाहरुख, पैसा कमाने के लिए प्रेग्नेंट गौरी को करना पड़ा ये काम

shah rukh khan gauri

बॉलीवुड के जाने माने और दिग्गज सितारों की कामयाबी देख हर कोई अचंभित होता है. लेकिन उनकी मेहनत ने उन्हें यहां तक लाया और इतना ही नहीं उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. लेकिन आज हम शाहरुख खान की बात करने वाले हैं जो कि बॉलीवुड के बादशाह कहे जाते हैं. इतना ही नहीं बता दें कि शाहरुख खान ने बॉलीवुड में काफी हिट फिल्में दी और उन्हें अब उनके नाम से ही जाना जाता है.

एक वक्त पर शाहरुख खान ने झेली थी आर्थिक तंगी

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भले ही आज ऐश और आराम की जिंदगी जी रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब उन्होंने भी आर्थिक तंगी झेली. इतना ही नहीं गौरी खान से शादी करने के बाद में उन्होंने काफी मुसीबतों का भी सामना किया लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी. साथ ही साथ अपने बच्चों और पत्नी सभी को एक ऐश और आराम की जिंदगी दी.

गौरी खान की किताब में शाहरुख खान ने लिखी थी प्रस्तावना

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गौरी खान ने कुछ वक्त पहले अपने कॉफी टेबल बुक माय लाइफ इन डिजाइन लॉन्च कर दी थी. जो कि काफी ज्यादा सुर्खियों में भी रही थी. लेकिन आपको बता दें कि इस किताब में शाहरुख खान ने एक प्रस्तावना भी लिखा था. इसमें वह उन दिनों का जिक्र करते हुए नजर आए जब उन्होंने काफी आर्थिक तंगी का सामना किया. इस प्रस्तावना में उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपना पहला घर खरीदा था तो उनकी पत्नी गौरी खान उनके बड़े बेटे आर्यन खान को जन्म देने वाली थी.

शाहरुख खान की पत्नी गौरी ऐसे बनी इंटीरियर डिजाइनर

इसी के साथ शाहरुख खान ने बताया कि वह वक्त बहुत ही यादगार था. एक्टर बताते हैं कि वह अपने घर के लिए एक सोफा खरीदने गए थे जो कि उन्हें बहुत ही महंगा लगा. बता दें कि शाहरुख खान बताते हैं कि उन दिनों घर खरीदने की हमारी क्षमता नहीं थी लेकिन हमारा बेटा आर्यन आने वाला था जिस वजह से हमें रहने की जगह की जरूरत थी. लेकिन हम जब सोफा खरीदने गए तो वह हमें बहुत ही महंगा लगा. इतना ही नहीं एक्टर ने बताया कि हम उन दिनों डिजाइनर का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं थे और इसी वजह से यह काम गोरी ने अपने जिम्मे लिया. उन्होंने सोफे के लिए मेटेरियल खरीद लिया और एक नोटबुक पर डिजाइन बना दिया. तभी से उन्हें इंटीरियर डिजाइनिंग मे दिलचस्पी बढ़ने लगी.

Read more about: shah rukh khan gauri khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X