जब शाहरुख खान ने शोएब मलिक से किया सवाल, पूछी सानिया की खूबी, बोले- 'मौका नहीं मिला, शादी हो गई...'

पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब मलिक ने हाल ही में तीसरी शादी रचाई है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले से वह भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ तलाक को लेकर सुर्खियों में थे। लेकिन अचानक से शोएब मलिक की शादी की तस्वीर जैसे ही सामने आई तो हर किसी ने उन्हें आड़े हाथ लिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शोएब मलिक की सानिया मिर्जा से दूसरी शादी थी। बता दे कि दोनों का एक बेटा भी है। लेकिन एक बार शाहरुख खान एक इवेंट को होस्ट कर रहे थे और यहां पर भारतीय और पाकिस्तान क्रिकेटर भी मौजूद थे। इसी के अलावा स्टेज पर सानिया मिर्जा और शाहरुख खान एक गाने पर परफॉर्म करते हुए नजर आए थे।
इस परफॉर्मेंस के बाद में शाहरुख खान ने शोएब मलिक को स्टेज पर इनवाइट किया और अचानक से एक्टर मजाकिया मूड में आ गए थे। वह सानिया और शोएब के बीच में घुसने लगे। इसके बाद में शाहरुख खान ने शोएब और सानिया दोनों से ही पूछा कि आखिरकार आप दोनों को एक दूसरे में क्या पसंद आया। जिस पर सानिया मिर्जा ने सवाल का जवाब दिया और कहा कि शोएब की उन्हें बहुत सारी बातें पसंद आई और वह बहुत ही शर्मीले हैं।
इसके बाद में शोएब मलिक ने शाहरुख खान के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सानिया मिर्जा के बारे में जानने का मौका नहीं मिला और शादी हो गई। इस बात को सुनते ही शाहरुख खान ने कहा बेटा पंगा ना लेना यह भारत है। शाहरुख खान का यह मजाक सुनते ही वहां पर बैठे सभी लोग तालियां बजाने लगे। शाहरुख खान ने शोएब से पूछा कि तुमसे पाकिस्तानी लड़कियों ने यह नहीं पूछा कि आखिरकार वह मर गई थी जो तुम भारत से लड़की ले आए। जिस पर शोएब ने कहा कि पूछा था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया क्योंकि उनका जवाब खुद सानिया थी।


Click it and Unblock the Notifications