'शोएब मलिक में क्या देखा?' जब शाहरुख खान ने सानिया मिर्ज़ा से पूछा सवाल, बोलीं- इनको बात करना सिखाना...

Sania Mirza

Sania Mirza Shah Rukh Khan: भारत की पूर्व टेनिस प्लेयर रह चुकी है सानिया मिर्जा किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन जब उनके पति शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी रचाई तो हर कोई हैरान हो गया और इसी के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि सानिया मिर्जा के साथ शोएब का तलाक हो चुका है।

लेकिन अब शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक इंडियन अवार्ड शो का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान ने सानिया मिर्जा से उनकी शादी को लेकर सवाल किया था। सानिया मिर्जा को एक्स हस्बैंड शोएब मलिक के साथ में अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया था।

इस शो के दौरान शाहरुख खान ने सानिया मिर्जा से सवाल किया कि "उन्हें शोएब में आखिरकार ऐसा क्या देखा है जो कि उन्होंने शादी कर ली? खूबसूरत है, क्रिकेट भी ठीक-ठाक खेल ही लेता है, लेकिन पर्सनल तौर पर आपको क्या पसंद आया?" जिस पर सानिया मिर्जा ने जवाब दिया कि "मैंने तो बहुत कुछ देखा, ये बहुत शर्मीले हैं और आपको इन्हें बात करना सीखना होगा।"

इसके बाद शाहरुख खान ने शोएब मलिक से सवाल किया कि तुम्हें सानिया में क्या अच्छा लगा जो कि तुम इसे मोहब्बत करने लगे? जिस पर शोएब मलिक ने जवाब दिया कि सोचने का वक्त ही नहीं मिला और उससे पहले तो शादी हो गई। शोएब के जवाब पर शाहरुख खान ने चुटकी ली और कहा कि तुम भारत में हो, इसीलिए गलती से भी पंगा मत लेना।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शोएब मलिक के साथ में शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी और इस शादी के चर्चे भारत से लेकर पाकिस्तान में भी खूब देखने को मिले। दोनों का एक बेटा भी है और इसका नाम इजहान है। हालांकि 14 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X