ये है बॉलीवुड का सबसे अमीर कपल, दोनों का नेटवर्थ है 7000 करोड़ से ज्यादा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे दिग्गज कलाकार हैं जो कि अपनी हर एक फिल्म के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे कपल के बारे में बताने वाले हैं जो की सबसे ज्यादा अमीर है और कुल मिलाकर दोनों की नेट वर्थ 7000 करोड रुपए की बताई जाती है।
अगर आप अभी तक इस जोड़ी को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की। दोनों को इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है और साथ ही साथ आपको बता दें कि शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के लिए तो वही उनकी पत्नी गौरी खान बिजनेस के लिए काफी ज्यादा आगे रहती हैं।
अगर हम शाहरुख खान और गौरी खान की नेट वर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि दोनों की कुल मिलाकर करीब 983 मिलियन यूएस डॉलर की नेट वर्थ बताई जाती है। अगर इसे भारतीय करेंसी में देखा जाए तो आपको बता दें कि यह तकरीबन 7304 करोड रुपए बैठती है। शाहरुख खान एक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव नजर आते हैं तो वही गौरी खान अपना इंटीरियर डिजाइनिंग का बिजनेस चलती है। बता दे कि गौरी खान की नेट वर्थ 220 मिलियन डॉलर की बताई जाती है।
शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के लिए काफी फेमस है और आपको बता दें कि वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। वह आईपीएल की भारत फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑनर्स बताए जाते हैं। यहां तक की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट नाम की कंपनी को गौरी खान और शाहरुख खान मिलकर संभालते हैं। शाहरुख खान ने किड जेनिया ब्रांड मे भी इन्वेस्ट किया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications

