..................... Shah Rukh Khan and Gauri Khan celebrated their first honeymoon in Darjeeling and throwback pictures went viral - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की शादी में छपा था ऐसा कार्ड, गौरी खान के साथ हनीमून की ये तस्वीरे आपने देखी क्या

Shahrukh Khan

शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह के रूप में जाने जाते हैं। इतना ही नहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी लोगों को बेहद ही पसंद आती है। साथ ही साथ में वह इस वजह से काफी सुर्खियों में भी रहते हैं। इतना ही नहीं किंग खान की पत्नी गौरी खान भी काफी चर्चा में बनी रहती है। लेकिन इसी बीच दोनों की एक तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुई जो कि चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि यह फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' की शूटिंग के दौरान की तस्वीर है। जिसमें वह दोनों बेहद ही क्यूट अंदाज में नजर आए।

दार्जिलिंग में शाहरुख खान और पत्नी गौरी ने मनाया हनीमून

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान की वायरल हो रही थ्रोबैक तस्वीर को विवेक वासवानी ने हाल ही में शेयर किया था। इसी के साथ आपको बता दें कि विवेक वासवानी, शाहरुख खान के साथ में कई सारी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान की यह तस्वीर शादी के बाद पहले हनीमून की बताई जा रही है। विवेक वासवानी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'राजू बन गया जेंटलमैन' के पहले गाने की शूटिंग के वक्त में दार्जिलिंग में हनीमून के मजे लिए जा रहे थे। हम दिल्ली पहुंचे और दोनों की शादी हुई जिसके बाद में हम सीधे दार्जिलिंग दुल्हन के साथ में आ गए।

हनीमून तस्वीर वायरल होने के बाद शाहरुख खान का रिसेप्शन पार्टी का कार्ड हुआ वायरल

इस तस्वीर को जैसे ही शेयर किया गया वैसे ही पूरे इंटरनेट पर यह थ्रोबैक तस्वीर छा गई। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी अलग अलग टिप्पणियां भी इस तस्वीर पर करने लगे। लेकिन एक यूजर ने शाहरुख खान की रिसेप्शन पार्टी का कथित कार्ड भी इसी दौरान शेयर कर दिया तो वही एक और यूजर ने फिल्म की शूटिंग की एक अनसीन पिक्चर को शेयर कर दिया जो कि इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो गई।शाहरुख खान और गौरी खान ने 25 अक्टूबर 1992 में शादी की थी। इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' की शूटिंग भी चल रही थी और 1992 में इस फिल्म को रिलीज कर दिया गया था। इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ में अमृता सिंह और जूही चावला भी लीड रोल में नजर आए।

टाइगर 3 में कैमियो की भूमिका निभा सकते हैं शाहरुख खान

लेकिन अगर हम अब शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि 4 साल के बाद में एक बार फिर से पठान फिल्म के साथ में किंग खान ने ब्लॉकबस्टर पर फिर से एंट्री मारी। इतना ही नहीं उनकी एंट्री मारते ही ब्लॉकबस्टर का पूरा रुख ही बदल गया। लेकिन अब खबर आ रही है कि टाइगर 3 में कैमियो की भूमिका निभाएंगे।

Read more about: shah rukh khan gauri khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X