शाहरुख खान की इस एक्ट्रेस की शादी में डीजे से लेकर वेटर तक, हर कोई बहा रहा था आंसू, जानें वजह

Mahira Khan Talk About Her Marriage: पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री माहिरा खान आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि भारत में भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कुछ माहिरा खान ने शाहरुख खान की फिल्म रईस से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन वह अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही।
दरअसल माहिरा खान ने अक्टूबर 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ में दूसरी शादी की। लेकिन कुछ वक्त बाद उन्होंने अपनी शादी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया। पिंक विला की एक रिपोर्ट के अनुसार एक युटुब इंटरव्यू का हवाला देते हुए माहिरा खान ने अपनी इंटिमेट वेडिंग को लेकर खुलासा किया था।
माहिरा खान ने इस पर बात करते हुए कहा था कि मेरी शादी में डीजे, वॉटर हर कोई आंसू बहा रहा था। वेडिंग वेन्यू पर किसी की भी आंखें सूखी नहीं थी। हर कोई रोता हुआ नजर आ रहा था और हम सभी सिर्फ बुरी तरीके से रोते हुए नजर आ रहे थे। यह बहुत ही ज्यादा छोटा और इंटिमेट मामला था और यह काफी प्यारा सा पल भी था।
हालांकि माहिरा खान की दूसरी शादी के बाद में प्रेगनेंसी की भी काफी अफवाहें देखने को मिली थी। लेकिन अभिनेत्री ने इस पर भी ब्रेक लगाया और जवाब देते हुए कहा कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, यह अनोखा नहीं है और यह सिर्फ एक अफवाह है। मुझे नहीं पता कि यह बातें कहां से आती हैं। शायद ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि मेरा वजन बढ़ गया है। एक्ट्रेस को लेकर यह भी दावा किया जा रहा था कि उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज और एक महत्वपूर्ण फिल्म को छोड़ दिया है। हालांकि इस पर भी एक्ट्रेस ने विराम लगा दिया।


Click it and Unblock the Notifications