..................... Shah rukh khan actress deepshikha nagpal married at the age of 20 years - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की इस हीरोइन ने रचाई महज़ 20 साल में शादी, 2 बार टूटा दिल, अब 46 की उम्र में बिता रही ऐसे जिंदगी

Shahrukh Khan, deepshika nagpal

Deepshikha Nagpal Married Life: बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमाना जितना मुश्किल है उतना ही इसको कायम रखना भी है। दरअसल कई बार देखा गया है कि फिल्मी सितारे अपनी पहली फिल्म से बहुत ज्यादा पापुलैरिटी हासिल कर लेते हैं और फिर अचानक से परदे से गायब हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपने जीवन में काफी दुख झेले और कभी भी उन्हें प्यार नसीब नहीं हुआ। दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल की।

टीवी और बॉलीवुड में कर चुकी है बेहतरीन काम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपशिखा नागपाल ने टीवी इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया और साल 1993 में उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने टेलीविजन पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी कई सारी फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री को शाहरुख खान की फिल्म 'बादशाह' और 'करण अर्जुन' में भी देखा गया था। लेकिन आपको बता दें कि दीपशिखा फिल्म 'कोयला' के चलते सुर्खियों में आई।

20 साल की उम्र में रचाई शादी

दीपशिखा नागपाल बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा फेमस हुई। उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। टीवी पर भी उन्होंने अच्छा खासा नाम कमा लिया था और आपको बता दें कि जितना वह प्रोफेशनल लाइफ में सफल हुई उससे कहीं ज्यादा उन्हें निजी जिंदगी में काफी दुख झेलने को मिला। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि दीपशिखा नागपाल ने सिर्फ 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी।

10 साल में ही टूटी पहली शादी

दरअसल दीपशिखा नागपाल ने जीत उपेंद्र से शादी रचाई और यह शादी सिर्फ 10 साल में ही टूट गई। दोनों के दो बच्चे भी हुए। कुछ सालों बाद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया। हालांकि तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार केशव अरोड़ा से शादी रचा ली। उनकी यह शादी भी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई और आज 46 साल की उम्र में एक्ट्रेस सिंगल मदर के तौर पर जिंदगी बिता रही है।

Read more about: shahrukh khan deepshika nagpal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X