दुकानों की साफ-सफाई करती थी ये लड़की, शाहरुख खान की बनी एक्ट्रेस तो खुली किस्मत, आज है करोड़ों की मालकिन...

mahira khan

shah rukh khan actress mahira khan: भारत के साथ ही अन्य देशों में भी सिनेमा खूब पसंद किया जाता है। चाहें देश हो या विदेश अपने टैलेंट से सितारे अपने चाहने वालों का दिल जीत ही लेते हैं। बता दें कि अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी टैलेंट की कोई कमी नहीं हैं। कई सितारे और संगीतकारों ने भारत में अपनी खास पहचान बनाई है। वहीं आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसका स्ट्रगल टाइम सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। इस एक्ट्रेस की खूबसूरती और टैलेंट की तारीफ भी करता हर कोई नहीं थकता है। बता दें कि इस लड़की ने बॉलीवुड के बादशाह यानी कि शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाई जिसके बाद से इस हसीना की किस्मत ही बदल गई।

शाहरुख खान की एक्ट्रेस बन बदल गई किस्मत
जी हां, हम बात कर रहे हैं माहिरा खान की जिनकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी और वह अपनी प्रग्नेंसी की अफवाहों की वजह से भी लाइमलाइट में आ चुकी हैं। बता दें कि माहिरा खान पाकिस्तान के साथ ही भारत में भी उनती ही फेमस हैं। माहिरा खान ने भारत में शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म रईस में काम किया था। फिल्म में वे शाहरुख खान की हसीना बनी नजर आईं थीं। उनके किरदार को सभी ने खूब पसंद किया था, लेकिन बता दें कि महिरा आज जितनी भी वाहवाही लूट रही हैं उससे पहले उनका स्ट्रगल टाइम बहुत ही कठिन रहा है।

झाडू पोंछा तक किया था
आपको बता दें कि फिल्मों में काम करने से पहले माहिरा खान कैलिफोर्निया में पढ़ाई करने गई थीं, लेकिन यहां का खर्च उनके बजट से बाहर था। इसीलिए उन्होंने रेस्टोरेंट में काम किया साथ ही में Rite Aid में कैशियर से लेकर दुकान में भी झाडू-पोंछा तक का काम किया था। आपको बता दें कि आज माहिरा खान का नाम पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन गया है। आज वे करोड़ों की मालकिन हैं। उनके पास लग्जरी कारें भी हैं। बता दें कि आज माहिरा खान के पास 170 करोड़ से अधिक की नेटवर्थ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X