Wow..रिलीज से पहले शाहरूख की ये फिल्म हुई ब्लॅाकबस्टर..100 करोड़ की कमाई..
शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा ने साथ में मिलकर रिलीज से पहले अपनी फिल्म के लिए 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। आखिर कैसे..
शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म रहनुमा ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। जी हां, इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को डोमेस्टिक और ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को 100 करोड़ से अधिक की कीमत पर खरीद लिया गया है।
सुनने में यह भी आया है कि इस राइट्स की पूरी कीमत 125 करोड़ रुपए के करीब है। एनएच स्टूडियो ने इस फिल्म के राइट्स खरीदें हैं। हालांकि एनएच स्टूडियो ने राइट्स की कुल राशि के बारे में जिक्र नहीं किया है । लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि वह इस फिल्म से जुड़े हैं।

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब सलमान ,शाहरूख या आमिर खान की फिल्मों ने डोमेस्टिक और ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के जरिए खुद की फिल्मों की मजबूत कमाई करवाई है। इससे पहले भी कई फिल्मों के राइट्स को करोड़ों के दाम पर खरीदा गया है।
बहरहाल रईस के बाद शाहरूख की इस साल यह दूसरी फिल्म होगी। ठीक इसी तरह अनुष्का भी फिल्लौरी के बाद इस फिल्म से वापसी करेंगी। स्टार कास्ट के साथ यह फिल्म कई मायनों में इस साल की बेहद खास और बहुप्रतिक्षित फिल्म बन गई है। आखिर कैसे ,यहां देखें पूरी रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications