डायरेक्टर ने जबरदस्ती बदला नाम, प्यार के लिए मुस्लिम से बनी हिंदू, शादी के बाद इस एक्ट्रेस का करियर हो गया था

Shabana Raza Career: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि काफी सारे सितारे अपनी एक खास पहचान बनाने के लिए अपना नाम तक बदल लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनसे उनका जबरदस्ती नाम बदलवाया गया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं शबाना रजा की जो आज नेहा के नाम से जानी जाती है।
शबाना रजा अपनी पहली ही फिल्म 'करीब' से दर्शकों के बीच में छा गई थी और आपको बता दें कि उनके लिए यह सफर आसान नहीं रहा था। दरअसल साल 1998 में जब विधु विनोद चोपड़ा ने शबाना को फिल्म 'करीब' में कास्ट किया तो उनसे उनका नाम जबरदस्ती नेहा रखवा दिया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बात का खुलासा खुद शबाना ने साल 2008 के एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि "मुझ पर नाम बदलने का दबाव डाला गया था। मेरे माता-पिता ने मेरा नाम बहुत ही प्राउडली रखा था और किसी ने मेरी नहीं सुनी थी। फिर जब मैं अपना असली नाम वापस चाहती थी तो किसी ने भी मुझे सपोर्ट नहीं किया।"
बताते चलें की फिल्म 'करीब' की शूटिंग के दौरान शबाना के साथ में कुछ अजीब चीजें हुई थी। फिल्म के लीड हीरो बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि एक सीन में गलती करने पर विधु विनोद चोपड़ा ने गुस्से में आकर शबाना का हाथ दांत से काट दिया था। एक्ट्रेस के लिए यह बहुत ही दर्दनाक घटना थी और इस बारे में कभी भी उन्होंने खुलकर बात नहीं की।
बाद में शबाना ने होगी प्यार की जीत, एहसास, मुस्कान और एसिड फैक्ट्री जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हालांकि उनका ज्यादातर फिल्मों में मौके नहीं मिल पाए थे। बाद में उन्होंने साल 2006 में मनोज बाजपेई के साथ में शादी कर ली और उनका पूरा करियर यहीं पर खत्म हो गया।
अगर हम शबाना और मनोज बाजपेई की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात साल 1998 में फिल्म 'सत्या' के प्रीमियर पार्टी में हुई थी। मनोज बाजपेई, शबाना की सादगी पर फिदा हो गए थे और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और एक मुंबई में घर खरीदना चाहते थे।
लेकिन बैंक वालों ने उनको बताया था कि पति-पत्नी के तौर पर लोन लेना आसान हो जाएगा। इसी के चलते मनोज बाजपेई और शबाना ने अपने घर वालों को बुलाकर जल्दबाजी में शादी कर ली थी। लेकिन जैसे ही दोनों की शादी हुई तो शबाना को फिल्में मिलना बंद हो गई। साल 2006 में उनको सिर्फ एक फिल्म 'एसिड फैक्ट्री' में देखा गया। इस फिल्म में उनका एक छोटा सा रोल था।
हालांकि बाद में खुद शबाना ने फिल्मों से खुद को दूर कर लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि "मैं एक्टिंग की बहुत दीवानी थी। लेकिन मैं रोल मांगने के लिए किसी के दरवाजे पर भटक नहीं सकती थी। इसीलिए जब मुझे अच्छे रोल मिलना बंद हो गए तो मैं खुद ही पीछे हट गई थी।"


Click it and Unblock the Notifications











