कभी ऐसा काम कर दिन भर में मिलते थे 30 रुपये, तस्वीर में नजर आ रही हसीना आज बन गई करोड़ों की मालकिन

Shabana Azmi

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर कई सारे सितारे हर साल डेब्यू किया करते हैं और कुछ ही ऐसे लोग होते हैं जो कि उसे मुकाम को पाने में कामयाब हो जाते हैं जिसे वह पाना चाहते हैं. हर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस यही चाहती है कि उसको डेब्यू फिल्म में खूबसूरत तरीके से दर्शाया जाए और उसे हीरोइन का रोल मिले. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिसने अपनी डेब्यू फिल्म में नौकरानी का किरदार निभाया. पहले ही फिल्म में इतना चुनौती पूर्ण किरदार निभाने के बावजूद उन्हें इस रोल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हुआ. दरअसल हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि मशहूर अदाकारा शबाना आज़मी है.

शबाना आजमी को पांच बार मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार

इस तस्वीर में नजर आ रही रंगमंच पर अपना जादू बिखरने वाली एक्ट्रेस शबाना आज़मी ही है और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे शानदार किरदार निभाए हैं. बता दे कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई. एक्ट्रेस को पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है और वह एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने बिंदास व्यवहार के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं.

शबाना आजमी ने साइकोलॉजी में डिग्री की हासिल

हैदराबाद के जाने-माने कवि के कैफ़ी आज़मी के घर पर शबाना आज़मी का जन्म हुआ. बचपन से ही उन्हें रंगमंच पर जाने का शौक था. एक्ट्रेस ने साइकोलॉजी में डिग्री हासिल की और रंगमंच ज्वाइन किया. उन्होंने पहली फिल्म अंकुर में काम किया. बाद में कई तरीके के रोल निभाए और केवल पेड़ों के इर्द-गिर्द नाचने वाली हीरोइन के रोल करने में उन्हें मजा नहीं आया. वह एक तरीके के कंटेंपरेरी रोल करना चाह रही थी जिसमें उनका किरदार नजर आ सके.

कंटेंपरेरी रोल के साथ कमर्शियल फिल्मों में किया काम

इसके बाद महेश भट्ट के साथ में उनकी फिल्म अर्थ में उनको रोल मिला और उसके लिए उन्हें काफी ज्यादा सरहाना भी मिली. बाद में खंडहर और मासूम जैसी फिल्मों में उन्होंने एक बेहतरीन भूमिका निभाई. लेकिन वह सिर्फ कंटेंपरेरी रोल तक सीमित नहीं रह पाई और कई सारी कमर्शियल फिल्मों में भी काम किया. जिसमें अमर अकबर एंथोनी और परवरिश जैसी फ़िल्में शुमार है. बाद में राजेश खन्ना के साथ में शबाना आज भी ने साथ हिट फिल्मों में काम किया और हर तरीके के रोल निभाए.

शबाना आजमी ने पेट्रोल पंप पर बेची है काफी

शबाना आज़मी वैसे तो एक अच्छे और मशहूर परिवार से ताल्लुक रखती है. लेकिन मुंबई मेंस्थापित होने के लिए उन्होंने अपने परिवार की मदद नहीं ली और खुद ही अपनी पहचान बनाई. एक्ट्रेस की मां और मशहूर रंगमंच की एक्ट्रेस शौकत आजमी ने भी अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का जिक्र किया था और लिखा था कि शबाना ने अपने कॉलेज के वक्त 3 महीने तक मुंबई के पेट्रोल पंप पर काफी बेचने का काम किया. कॉफी बचने के बदले में उनका हर रोज ₹30 मिलते थे. साल 1984 में उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर के साथ में निकाह कर लिया था.

Read more about: shabana azmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X