पेट पकड़कर हंस रही इस मासूम सी बच्ची को पहचान पाना मुश्किल, फिल्म हिट कराने के लेती है करोड़ो

इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलिब्रिटीज की बचपन की तस्वीर खूब तेजी से वायरल होती नजर आती है. इतना ही नहीं फैंस भी जमकर तस्वीरों को पसंद करते हैं और लाइक कमेंट भी करते हैं. लेकिन कई बार फैंस को भी अपने पसंदीदा सितारों की बचपन की तस्वीर पहचान में काफी ज्यादा दिक्कतें आती हैं. लेकिन इसी बीच एक ऐसी एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह काफी ज्यादा प्यारी लग रही है.
वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि पेट पड़कर हंस रही यह बच्चे कितनी ज्यादा क्यूट लग रही है. इस तस्वीर को दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने साझा किया. हालांकि यह उनकी तस्वीर नहीं है. ज्यादातर लोग इस बच्ची को पहचानने में नाकामयाब रहे.
गैंग ऑफ़ वासेपुर फिल्म से मिली पहचान
इस प्यारी सी बच्ची ने अभी तक इंडस्ट्री में काफी सारी हिट फिल्में दी है. यहां तक की इस बच्ची की आंखें और मुस्कुराहट भी लाजवाब है. जिन्होंने मनोज बाजपेई से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्मों में भी काम किया.
दरअसल यह है और कोई नहीं बल्कि ऋचा चड्ढा है. जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. बाद में एक्टिंग के शौक के चलते उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया और 2008 में आई अभय देओल की फिल्म 'ओये लकी' से अपने करियर की शुरुआत की. लेकिन साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर से उन्हें पहचान मिली.
31 करोड़ की है नेटवर्थ
बाद में एक्ट्रेस ने अपने ही को स्टार के साथ में शादी रचा ली. जिन्होंने उनके साथ में फुकरे और फुकरे रिटर्न में भी काम किया और भोली पंजाबन के नाम से वह मशहूर हो गई थी. ऋचा चड्ढा ने अपने को एक्टर और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अली फजल के साथ में पिछले साल शादी रचाई. गैंग ऑफ़ वासेपुर फिल्म से एक्ट्रेस रातों-रात छा गई थी और उनकी लोकप्रियता भी काफी ज्यादा बढ़ गई थी. बॉलीवुड शादी डॉट कॉम की माने तो ऋचा चड्ढा एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख की फीस लेती है और उनकी कुल नेटवर्थ 31 करोड़ की है. अगर हम ऋचा चड्ढा और उनके पति अली की कंबाइन नेटवर्थ की बात करते हैं तो 54 करोड़ रुपए है.


Click it and Unblock the Notifications
