एक एक्ट्रेस जिनके जैसी ना कोई थी..ना हुई और आगे होना भी मुश्किल है!

By Shweta

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी आज 66 साल की हो गईं। शबाना के फिल्मी करियर की बड़ी पहचान एक नई कई तरह की बातें रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अब एक्का-दुक्का फिल्म करने वाली शबाना 70, 80 और 90 के दशक में इंडस्ट्री में छाई रहीं। वो फिल्मों में आने से पहले साइकोलॉजी में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल कर चुकी थीं।

[REAL SUPERSTAR के साथ बॉलीवुड..सलमान-अक्षय का स्टारडम भी हुआ फेल!]

फिल्मों के साथ शबाना अनिल कपूर के टीवी जासूसी शो '24' में भी काम कर चुकी हैं।वैसे शबाना की दूसरी पहचान गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी के तौर पर भी है। जावेद अख्तर और शबाना आजमी की जोड़ी बॉलीवुड की खास जोड़ियों में गिनी जाती है, लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि शादी से पहले शबाना का नाम फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के साथ भी जुड़ा था।

शबाना आजमी की सबसे बड़ी पहचान है कि वो 5 बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी हैं। ऐसा करने वाली वो अकेले अभिनेत्री हैं।

Shbana Azmi

वो कैफी आजमी की बेटी हैं जो खुद भी काफी प्रसिद्ध शायर थे। एक्टिंग से लेकर सोशल एक्टिविस्ट तक बनना उनके परिवार और परवरिश की देन है।।

70-80 के दशक में शबाना आजमी अभिनय के लिए फिल्मों में छाई रहीं।

वो तीन साल तक लगातर 1983,1984 और 1985 में नेशनल अवार्ड जीती हैं।

शबाना आजमी अच्छी फिल्मों के लिए कुछ भी कर सकती हैं। उन्होंने इसके लिए सर मुंडवाने तक में परहेज नहीं किया।

शबाना आजमी ने नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने से पहले खुलकर विरोध किया था। उनका कहना था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी करनी पर तनिक भी शर्मिंदगी नहीं है।

शबाना आजमी अब टेलीविजन की दुनिया में वापसी कर रही हैं। एक मां जो बनीं लाखों की अम्मा से वो वापसी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X