'कुछ कुछ होता है' देखकर इतनी नाराज़ हो गई थीं शबाना आजमी- गुस्से में करण जौहर को तुरंत लगाया था फोन
करण जौहर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। करण जौहर जिन्होंने अपनी मेहनत से धर्मा प्रोडक्शन को आज इस मुकाम पर पहुंचाया और दर्शकों को ढेर सारी एंटरटेनिंग फिल्में दीं। कुछ कुछ होता है से लेकर कभी खुशी कभी गम जैसी ढेरों कुछ हटकर फैमिली ड्रामा दिए जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला।
कुछ कुछ होता है फिल्म करण जौहर की मील का पत्थर साबित हुई। लेकिन इस फिल्म को देखकर एक्ट्रेस शबाना आजमी नाराज हो गई थीं। करण जौहर ने अपनी आत्मकथा एन सूटेबल बॉय में बताया था कि शबाना आजमी ने इस फिल्म को यूके में देखा था, वहीं से उन्होंने फोनकर करण जौहर को गुस्सा किया और उनके निर्देशन की आलोचना की थी।

साल 1997 में करण जौहर ने कुछ कुछ होता है को लिखा और अगले साल ही इस फिल्म को शूट किया। फिल्म जब रिलीज हुई तो इसने धूम मचा दी थी लेकिन शबाना आजमी ने इस फिल्म की आलोचना की। उन्होने यूके से करण जौहर को फोन किया और उनपर नाराज हुई थीं।

जब शबाना आजमी ने करण जौहर से किए सवाल
करण जौहर ने एक बार बताया था कि शबाना आजमी ने 'कुछ कुछ होता है' फिल्म पर कहा, "मैं आपसे सवाल करना चाहती हूं कि छोटे बाल थे तो प्यार नहीं हुआ, लंबे बाल हो गए, सेक्सी लगी तो मोहब्बत हो गई। इसका क्या जवाब देंगे आप?" (कुछ कुछ होता है फिल्म में काजोल और शाहरुख वाले सीन पर ये सवाल पूछा)

लड़को को खूबसूरत लड़कियां पसंद हैं तो मैं क्या करूं
करण जौहर बताते हैं कि वह इस सवाल पर एक सेकेंड के लिए वह सोच में पड़ गए। लेकिन फिर उन्होंने कहा, मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मैं माफी मांगता हूं। मेरे पास आपको जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। लड़कों को खूबसूरत लड़कियां अच्छी लगती हैं तो मैं क्या करूं? माल डालूं मुझे।

करण जौहर ने 100 बार देखी है ये फिल्म
यश चोपड़ा के निर्देशन के करण जौहर फैन रहे हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, राखी, शशि कपूर, वहीदा रेहमान, ऋषि कपूर और नीतू सिंह की फिल्म कभी कभी 100 बार देखी। वह इस फिल्म से काफी प्रभावित हुए थे।

सूरज बड़जात्या का जब करण जौहर ने पकड़ लिया था हाथ
करण जौहर बताते हैं कि उन्होंने 10 साल की उम्र से ही हिंदी फिल्में देखना शुरु कर दिया था। प्यासा, दो बीघा जमीन जैसी फिल्में भी देखी। लेकिन वह सूरज बड़जात्या की फिल्म हम आपके हैं कौन देखकर काफी खुश हुए थे। जौहर ने थिएटर में सूरज बड़जात्या का हाथकर कहा कि सर आपने ये आजतक कि बेस्ट फिल्म बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications











