अजय देवगन से सलमान तक Flop हुए 10 स्टार्स, कुछ और ही निकलीं ये 13 फिल्में, चौंक गए सब
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं कई हिट होती हैं और कई फ्लॉप हो जाती हैं। हैरानी तो तब होती है जब तगड़ी स्टार पावर और भारीभरकम बजट वाली फिल्में औंधे मुंह गिर जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म 3 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। हम बात कर रहे हैं शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' की। इस फिल्म की खास बात थी आलिया और शाहिद की सुपरक्यूट कैमिस्ट्री.. इसकी झलक फिल्म के पोस्टर्स में देखने को मिली और फैंस पागल हो गए।
[Krrish 4 नहीं ये होगी अगली सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म, फाइनल हुए ये सुपरस्टार, जानिए पूरी सच्चाई]
जाहिर है फैंस की उम्मीदें भी सातवें आसमान पर पहुंच गईं लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो ऑडिएंस ने इसे रिजेक्ट कर दिया नतीजा ये हुआ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। शानदार बॉलीवुड की बिग बजट फिल्मों में गिनी जाती है। 70 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म अपने बजट जितनी भी कमाई नहीं कर पाई। वहीं ये शाहिद-आलिया जैसे स्टार्स के लिए काफी शॉकिंग था।

वहीं ये पहली बार नहीं जब बड़े स्टार्स की बिग बजट फिल्म फ्लॉप हुई हो। सलमान खान से लेकर अजय देवगन जैसे स्टार्स को भी ऐसी सिचुएशन का सामना करना पड़ा है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की वो फिल्में जो बड़े बजट के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं-


Click it and Unblock the Notifications











