..................... Serial kisser Emraan Hashmi marries high school friend, wife fails heroines - Hindi Filmibeat

सीरियल किसर इमरान हाश्मी ने की हाई स्कूल की दोस्त से शादी, पत्नी कर देती है हीरोइनों को फेल

Parveen Shahani, Emraan Hashmi,

इमरान हाशमी को बॉलीवुड का सीरियल किसर कहा जाता है। आज के समय में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि उनके पर्सनल लाइफ में वह काफी ज्यादा सिंपलीसिटी के लिए पसंद किए जाते हैं। उन्होंने परवीन साहनी के साथ में शादी रचाई और अब वह काफी ज्यादा खुश है।

इमरान हाशमी और परवीन करते हैं हाई स्कूल से प्यार

दरअसल, परवीन और इमरान एक दूसरे को हाई स्कूल से जानते हैं। तभी से वह एक दूसरे को डेट करने लगे। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगे। इमरान हाशमी पहले तो प्रोफेशनल लाइफ में सेटल होना चाहते थे और वही परवीन के लिए भी कमिटेड थे। उनसे शादी करना चाहते थे।

इमरान हाशमी के चाचा लगते हैं महेश भट्ट

बहुत कम लोग जानते हैं कि इमरान हाशमी मशहूर फ़िल्म निर्माता महेश भट्ट के भतीजे हैं। पहले से ही वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। साल 2002 में इमरान हाशमी ने फिल्म राज के निर्देशन में अपने चाचा महेश भट्ट की मदद करने का फैसला लिया। लेकिन इमरान की एक्टिंग में थोड़ी रुचि थी और इसके चलते महेश ने उनका अभिनय करने की सलाह दे दी। इमरान हाशमी ने फिल्म फुटपाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि यह फिल्म हिट तो नहीं रही लेकिन इसके बावजूद वह लोगों की नजरों में आ गए थे।


इमरान हाशमी को मिला बड़ा ब्रेक

इसके बाद साल 2004 में इमरान हाशमी को फिल्म मर्डर में काम मिला और यहां से उन्हें एक बड़ा ब्रेक मिला। कथित तौर पर फिल्म अधिकांश सिनेमा घरों में 100 दिनों से ज्यादा तक चली और उन्हें एक रोमांटिक सीरियल के किसर के तौर पर टैग दे दिया गया। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बन चुके थे। इसीलिए वह अपनी गर्लफ्रेंड परवीन के साथ में शादी करना चाहते थे।

इमरान हाशमी ने बचपन के प्यार से रचाई शादी

इमरान और परवीन ने 14 दिसंबर 2006 में शादी रचा ली थी। इस शादी में सिर्फ भट्ट परिवार के साथ उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इतना ही नहीं इमरान हाशमी की शादी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं है। बाद में 3 फरवरी 2010 को उन्होंने बेटे अयान को जन्म दिया।लेकिन इमरान हाशमी के जीवन में बुरा समय भी आया। जब उनके बेटे अयान को कैंसर हो गया था। इतना ही नहीं बताया गया कि उनकी किडनी में घातक कोशिकाएं भी मिली।

अमेरिका में हुआ इमरान हाशमी के बेटे का ट्रीटमेंट

इमरान हाशमी अपने बेटे के इलाज के लिए उन्हें अमेरिका ले गए और बेस्ट ट्रीटमेंट भी करवाया। यह एक्टर के लिए बहुत बुरा वक्त था। इस समय मैं उन्हें काम और बेटे के लिए देश-विदेश में आना जाना पड़ता था। कुछ साल के इलाज के बाद अयान को कैंसर से मुक्ति मिली और परिवार की जीत हो गई थी। अब इमरान हाशमी अपने परिवार में काफी खुश हैं और हर दुख-सुख साथ में देखते हैं। सोशल मीडिया पर यह परिवार कोई ज्यादा एक्टिव नहीं है और मीडिया की नजरों में भी काफी कम नजर आता है।

Read more about: parveen shahani emraan hashmi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X