10 साल में कई यादगार परफॉर्मेंस और बेहतरीन सफर, सीरत कपूर के करियर माइलस्टोन और जन्मदिन का जश्न!

Seerat Kapoor Career- 17 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर एश्ले लोबो की डांस कंपनी द डांसवर्क्स में बतौर डांस इंस्ट्रक्टर करियर की शुरुआत की थी और पहली सैलरी ₹3,000 कमाई थी।
फिर 2014 में तेलुगु फिल्म "Run Raja Run" से डेब्यू किया, जिसने 20 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। वह रागेश्री स्कूल ऑफ म्यूजिक से क्लासिकल सिंगिंग में प्रशिक्षित भी हैं और तेलुगु सिनेमा, बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
2022 में बॉलीवुड में कदम रखते हुए उन्होंने क्राइम थ्रिलर "Maarrich" में तुषार कपूर, नसीरुद्दीन शाह और राहुल देव के साथ काम किया। उन्होंने म्यूजिक वीडियोज़ में भी अपनी जगह बनाई, जैसे "Slow Slow" (रैपर बादशाह के साथ) और अपनी सिंगिंग डेब्यू "आओ ना" (जैकी भगनानी के Jjust Music के साथ), जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा साबित हुई।
इस खास मौके पर सीरत कपूर कहती हैं, "इस इंडस्ट्री में 10 साल पूरे करना मेरे लिए एक सपने जैसा है। हर किरदार, हर सेट और हर मौका मेरे लिए सीखने और आगे बढ़ने का अवसर रहा है। मैं अपने दर्शकों की प्यार और अपने मेंटर्स की गाइडेंस के लिए दिल से आभारी हूं।
यह सफर कड़ी मेहनत और विश्वास से बना है, और मैं आगे आने वाली कहानियों और चैलेंजेस को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।"
सीरत कपूर अपनी आगामी फिल्मों "Manamey", "Save The Tigers 2" और "Bhamakalapam 2" के साथ दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रखेंगी। हर नए प्रोजेक्ट के साथ वह अपनी कला को और निखार रही हैं, और उनके फैंस उनकी अगली बड़ी उपलब्धि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हमारी ओर से "अनस्टॉपेबल डेस्टिनीज़ चाइल्ड" सीरत कपूर को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!


Click it and Unblock the Notifications











