Seema Haider: विवाद, धर्म, प्रेम, रियालिटी शो...इन सबको लेकर सुर्खियों में रहने वाली आखिर कौन है सीमा

Seema Haider: पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए हिंदुस्तान आने वाली सीमा हैदर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। रियालिटी शोज, राजनीति, विवाद, बच्चों, धर्म और पाकिस्तान की वजह से हमेशा ही खबरों में रहने वाली सीमा हैदर के बारें में हम आपको बताएंगे पूरी कहानी। फिलहाल तो सीमा हैदर ईश्वर और अल्लाह के बीच में फंस चुकी हैं।
सीमा हैदर की असल जिंदगी
30 साल की सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रात की निवासी है। सीमा हैदर की पहली शादी 2014 में पाकिस्तान में हुई थी और शादी के बाद वो कराची में रह रही थी। पहली शादी से सीमा हैदर के चार बच्चे हैं। पाकिस्तान के कराजी में सीमा अपने पति और बच्चों के साथ रह तो रही थी परंतु खुश नहीं थी और उनके पति उनको काफी परेशान करते थे। फिलहाल सीमा हिंदुस्तान में हैं और अपने दूसरे पति सचिन के साथ रहती हैं।
सीमा हैदर और सचिन की लवस्टोरी
प्यार के लिए पाकिस्तान की सीमा पार करने वाली सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी बेहद अलग है। सीमा और सचिन की लवस्टोरी फोन से मतलब ऑनलाइन शुरु हुई थी। दोनों कोविड के वक्त ऑनलाइन गेम पबजी के जारिए मिले फिर इसके बाद दोनों की ऑनलाइन बातें होने लगी और फिर कॉल पर बातें होना शुरु हो गई। इसके बाद किसी भी तरह से एक बार दोनों मिले और बाद में सीमा ने सचिन के साथ शादी करने और हिंदुस्तान आने का फैसला किया और फिर इस सबमे सचिन ने सीमा का साथ दिया और सीमा बहुत सारी कठिनाई का पार करके अपने प्यार के लिए हिंदुस्तान आ गई अपने चार बच्चों के साथ। अभी सीमा नोएडा में अपने परिवार के साथ रह रही है।
सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति
पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते से हिंदुस्तान आने वाली सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति का नाम गुलाम हैदर है। गुलाम हैदर के साथ सीमा हैदर का रिश्ता हमेशा ही उलझनों से भरा रहा है। खुद सीमा ने इसको लेकर खुलासा किया है और कई बार कहा है कि वो अपने पाकिस्तानी पति के साथ खुश नहीं थी। हिंदुस्तान आने के बाद सीमा हैदर को लेकर कई बार गुलाम हैदर बयान दे चुके हैं। जिसको लेकर हमेशा ही विवाद चलता रहा है।
सीमा हैदर ने अपनाया हिंदू धर्म
पाकिस्तान से अपने प्यार सचिन के लिए सब कुछ छोड़कर भारत आने वाली सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी है। सीमा ऐसे किसी भी ट्रेंड को मिस नहीं करती है, जो देशभर में चल रहा हो। अब देशभर में सनातन धर्म को लेकर चल रही बहस के बीच भी सीमा हैदर की एंट्री हो गई है, सीमा हैदर ने अब सनातन धर्म को भी अपना लिया है, जिसके लिए सीमा ने दीक्षा ली है। जन्माष्टमी को लेकर भी सीमा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मीरा का रूप धारण कर भगवान कृष्ण को अपना गुरु बता रही है। बैसे सीमा हैदर अल्लाह को भी मानती हैं।
राजनीति में होगी सीमा हैदर की एंट्री
वर्तमान समय में सुर्खियों में रहने वाली सीमा हैदर को अब राजनीति में आने का निमंत्रण मिला है। सीमा ने इसके लिए हामी भर दी है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बयान जारी कर सीमा हैदर को पार्टी में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया है। आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर मासूम ने बताया कि जैसे सीमा को जांच एजेंसी ने क्लीन चिट दी है, उसी तरह यदि उसे भारतीय नागरिकता मिल जाती है तो वह उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए तैयार हैं।
रियालिटी शोज और फिल्मों में सीमा हैदर
सचिन मीणा की पत्नी सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में है, अब सीमा हैदर के ऊपर एक फिल्म भी बन रही है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और उसके पति सचिन की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म में सीमा हैदर का किरदार मॉडल फरहीन फलक निभाएंगीं। इससे पहले फरहीन सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है में पाकिस्तान की एंकर के रूप में नजर आ चुकी हैं। इसी के साथ खबर है कि सीमा हैदर को रियालिटी शो बिग बॉस और कपिल शर्मा शो का हिस्सा बनने के लिए ऑफर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications

