..................... Like Seema Haider- Sachin love story, these Bollywood Movies Shows Indo-Pak romance, from Gadar to Ek Tha Tiger - Hindi Filmibeat

Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर- सचिन की लव स्टोरी देखकर आएगी इन बॉलीवुड फिल्मों की याद!

By Filmibeat Desk
seema-haider-sachin-love-story-these-bollywood-films-shows-indo-pak-romance-gadar-to-ek-tha-tiger

Seema Haider- Sachin: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और भारत में रहने वाले सचिन मीणा की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों के बीच ऑनलाइन गेम पबजी खेलते-खेलते प्यार हो गया। इसी ऐप पर दोनों ने नंबर एक्‍सचेंज किये। इसके बाद पड़ोसी देश की सीमा ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन के प्यार में अपने चार बच्चों के साथ तीन देशों की सरहद पार कर भारत तक चली आई।

भारत में सीमा ने हिंदू रीति-रिवाज से सचिन मीणा के साथ शादी कर ली। जी हां, ये किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि रियल लाइफ स्टोरी है। बहरहाल, जबसे ये कहानी लोगों के सामने आई है, कई बॉलीवुड फिल्मों से इसकी तुलना की जा रही है।

यहां जानें, बॉलीवुड फिल्में, जहां दिखाया गया है भारत- पाक के किरदारों के बीच रोमांस:

गदर- एक प्रेम कथा

इनकी प्रेम कहानी देखकर लोगों को सबसे पहले याद आई गदर- एक प्रेम कथा, जहां अपने प्यार के लिए सनी देओल बॉर्डर तक चले जाते हैं। यह फिल्म भारत के विभाजन के समय पर आधारित है। जहां तारा सिंह (सनी देयोल) नाम के एक सिख ट्रक ड्राइवर को एक मुस्लिम लड़की सकीना (अमीषा पटेल) से प्यार हो जाता है, जिसका परिवार पाकिस्तान पहुंच चुका है।

वीर जारा

यश चोपड़ा की पीरियड रोमांटिक ड्रामा वीर-ज़ारा जबरदस्त पॉपुलर रही थी। यह फिल्म भारतीय वायु सेना अधिकारी वीर प्रताप सिंह (शाहरुख खान) और ज़ारा (प्रीति जिंटा) नाम की एक पाकिस्तानी लड़की की कहानी है। दोनों प्यार में किस हद तक जाते हैं, यह काफी इमोशनल करने वाली दास्तां है।

एक था टाइगर

कबीर खान की 2012 की एक्शन थ्रिलर ड्रामा एक था टाइगर बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म एक भारतीय रॉ एजेंट अविनाश सिंह 'टाइगर' राठौड़ (सलमान खान) की कहानी है, जो पाकिस्तान की जोया (कैटरीना कैफ) के करीब आता है और जल्द ही दोनों में प्यार हो जाता है। बहुत बाद में पता चला कि जोया एक अंडरकवर आईएसआई एजेंट है।

पीके

राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में भी अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत के किरदार अलग अलग देश और धर्म के होने के बावजूद प्यार में पड़ जाते हैं और उसे एक पॉजिटिव मोड़ तक ले जाते हैं।

Read more about: seema haider gadar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X