सीमा हैदर बनीं हीरोइन, अंजू बन गई विलेन.. मोहब्बत में सरहदें पार करने वाली दो महिलाओं की कहानी

seema haider

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को अगर भारत की नजरों में हीरोइन कहा जा रहा है, तो वहीं अंजू जो कि भारत से पाकिस्तान गई है वो विलेन बन चुकी है। अक्सर दोनों को लेकर चर्चा होती है और स्वाभाविक है कि जिस तरह की ट्रोलिंग अंजू को यहां के लोगों के द्वारा सहनी पड़ रही है वैसी ही ट्रोलिंग सीमा हैदर की हो रही है।

पाकिस्तानी लगातार उनको ट्रोल करते हैं और इस फैसले को गलत बताते हैँ। हालांकि सीमा हैदर का मानना है कि उन्होने सही किया। सीमा हैदर शादीशुदा थीं और अपने पति को छोड़कर वो प्रेमी के पास चली आई। लेकिन अंजू कुंवारी थी और वो वीजा लेकर पाकिस्तान गई है।

सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चा होती है लेकिन कहा जाता है कि सीमा ने सही किया जबकि अंजू ने काफी गलत किया है। लेकिन हम ये आप पर छोड़ते हैं कि इन दोनों में से कौन सही है? गौरतलब है कि सीमा हैदर का पाकिस्तान पति जिसका नाम गुलाम हैदर है वो अक्सर चर्चा में रहता है।

गुलाम हैदर से सीमा के 4 बच्चे हैं और वो अपने साथ चारों बच्चों को साथ लाई है। इसी को लेकर गुलाम ने कहा था कि बड़े होकर उनके बच्चे ही सीमा का गला काटेंगे। गुलाम हैदर इस दौरान एक यूट्यूब चैनल से बात कर रहे थे।

उन्होने कहा कि वो सीमा हैदर और एपी सिंह को कभी माफ नहीं करेंगे। वो अपने बच्चों के लिए अदालत तक जाएंगे और कानून से अपने बच्चे वापस लेंगे। हालांकि वो ऐसा कैसे करते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

अंजू फिलहाल इतना चर्चा में नहीं रहती हैं लेकिन सीमा हैदर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैँ। भारत ने उनको स्वीकार किया है लेकिन वो इसकी नागरिक कब बनती हैं ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। हालांकि वो लगातार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नागरिकता देने को लेकर गुहार लगाती रहती हैं।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X