जो सलमान खान के पास है वो किसी के पास नहीं..Clear है!

सलमान खान का रहने का स्टाइल बाकि सभी स्टार्स से अलग है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सलमान खान के पनवेल फार्महाउस की तस्वीरें, जिन्हें आप देखते ही रह जाएंगे।

By Shivani Verma

बॉलीवुड सितारों के घर को उनके फैन्स देखना काफी पसंद करते हैं। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान जैसे सितारों के घर की तस्वीरें तक देखकर ही लोग काफी खुश होते हैं। तो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं सलमान खान का पनवेल फार्महाउस।

Salman

बात करें सलमान खान की तो उनके रहने का तरीका बाकियों से अलग है। सलमान खान जहां बाकियों की तरह बंगले मे नहीं बल्कि उनका पूरा एक अपार्टमेंट है।

मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट जहां फ्लोर दर फ्लोर सलमान खान की फैमिली रहती है, लेकिन इसके अलावा सलमान खान ने मुंबई के पनवेल में एक अलग से फॉर्महाउस बनवा रखा है।

एक और स्टार एक्टर ने की सगाई..वो भी Arrange Marriage..तस्वीरें

फॉर्महाउस में अक्सर सलमान खान को जब रिलैक्स करने का या थोड़ा मस्ती करने का मन करता है आ जाते हैं। वो अपना बर्थडे भी हर साल यहीं मनाते हैं।

इस आलीशान फार्महाउस की तस्वीरें देखने लायक है । इसे देखकर हो सकता है आपका भी कहीं घूमने जाने का या छुट्टियां बिताने का मन करने लग जाए।

पनवेल स्थित सलमान का फार्महाउस पार्टियां और अन्य सोशल इवेंट्स के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। सलमान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के कुछ सीन्स भी यहां शूट हुए हैं।

'रामलीला' में अजय देवगन...कुछ अलग ही अंदाज..शानदार!

'सुल्तान' के लिए ट्रेनिंग उन्होंने इसी जगह की थी। पनवेल, नवी मुंबई स्थित सलमान के इस फार्म हाउस का नाम अर्पिता फार्म्स है। जो उनकी छोटी बहन के नाम पर है, जो लगभग 150 एकड़ में फैला हुआ है।

आइये आपको दिखाते हैं सलमान खान की इस फार्महाउस की अंदर की तस्वीरें और कैसे सलमान खान करते हैं यहां आकर मस्ती चाहे वो दोस्तों के साथ हो घर के बच्चों के साथ।

फार्म हाउस में पालतू जानवरों (खासकर घोड़ों) की देखभाल के लिए बड़ा एरिया बनाया गया है। अक्सर सलमान, उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर और अन्य मेहमानों को यहां हॉर्स राइडिंग का लुत्फ उठाते हुए देखा गया है।

सलमान यहां बाइक राइडिंग के साथ ATV गाड़ी भी चलाना पसंद करते हैं। वैसे, ये तो सभी जानते हैं कि सलमान फिटनेस फ्रीक हैं।

इसी वजह से फार्म हाउस में सभी सुविधाओं से लैस जिम बना हुआ है। यहां का स्विमिंग एरिया बेहतरीन तरीके से सजाया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X