सिर्फ एक्टिंग शानदार और दिखने में क्यूट नहीं..Choice भी लाजवाब..तस्वीरें!
आलिया भट्ट हाल में ही अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं जिसमें वो अपनी बहन शाहीन के साथ रहेंगी। उनका ये घर वाकई काफी खूबसूरत है। आप भी देखिए तस्वीरें।
एक खूबसूरत घर हर किसी का सपना होता है। शाहरूख खान ने भी अपने इस सपने को मन्नत बनाकर पूरा किया। हर स्टार का इसी तरह घर काफी पॉपुलर है जहां वो रहते हैं चाहे वो अमिताभ का प्रतीक्षा हो या सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट।
[अक्षय-शाहरूख के साथ भी करवा चुकी हैं ये BOLD फोटोशूट..अब हो रहा हंगामा!]
हाल में ही एक और एक्ट्रेस का ये सपना पूरा हुआ। जी हां हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट की जिन्होंने हाल में ही नया घर लिया जो उनकी तरह ही काफी स्टाइलिश और क्यूट है। इस घर में वो अपनी बहन शाहीन के साथ रहेंगी। इनकी तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे कि वाकई आलिया भट्ट की Choice का जवाब नहीं।

अक्सर देखा जाता है कि स्टार्स के घर काफी रॉयल और आलीशान होते हैं लेकिन आलिया भट्ट इन सब से अलग हैं। इनका घर दिखने में काफी क्यूट सा है।
उनके फ्लैट में हर चीज की सुविधा उपलब्ध है। घर के कोने कोने को देखकर आप भी बोलेंगे कि इसे खूबसूरती के साथ बनाया गया है।
आलिया भट्ट की तस्वीर । लीविंग रूम में आलिया भट्ट भी पोज देते हुए कम क्यूट नहीं लग रही हैं।
उन्होंने अपने घर के फर्निचर तक में इस बात का ख्याल रखा है कि उनकी पसंद ना पसंद दिखाई दे। अब कुशन्स पर ही देखिए स्टाइलिश अंदाज में 'A' लिखा है।
ये आलिया भट्ट का किचन है। हालांकि कुकिंग में आलिया भट्ट को कितना इंटरेस्ट है ये तो आलिया ही जाने लेकिन ये पक्का है कि इसके बाद उन्हें बनाना ना भी आता हो तो सीख जाएंगी।
आलिया खुद भी सिंपल ही रहती हैं और क्यूट दिखती हैं और उनकी घर की तस्वीरें देख कर आप भी यही बोलेंगे कि उनकी इमेज दिखती है।


Click it and Unblock the Notifications






















