PICS: ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो.. तस्वीरों से जानें कहानी!
रितिक रौशन की आने वाली फिल्म 'मोहनजोदड़ो' का काफी लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ये फिल्म अपने आप में खास है क्योंकि, ये इतिहास आधारित फिल्म होगी। इस फिल्म के बरे में बात करें तो मोहन जोदड़ो एक एपिक एडवन्चर-रोमेन्टिक फिल्म है, जिसमे ऋतिक के कई एक्शन सीन्स आपको नज़र आएंगे। उनके अपोजिट पूजा हेगड़े हैं जो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यु कर रही हैं।
#5Years: दोस्तों के साथ नहीं देखी ये फिल्म.. तो फिर क्या देखा!

फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। इस फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ राय कपूर और आशुतोष गोवारिकर की पत्नी सुनीता गोवारिकर हैं। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। यह फिल्म सिंधू घाटी सभ्यता पर आधारित है। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।
इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है जिसमें दिखाया गया है कि रितिक का किरदार यानि सरमन 'मोहनजोदड़ो' नाम की ऐतिहासिक जगह पर पहुंचता है और उसे महसूस होता है कि इस जगह से उसका खास जुड़ाव है। उसके बाद उसकी मुलाकात चानी से होती है, जो मोहनजोदड़ो पर राज कर रहे क्रूर और शैतान राजा माहम की बेटी है और आखिरकार सरमन को उससे प्यार हो जाता है।
गौरतलब है कि पीरियड फिल्म बनाने के अनुभव को लेकर आशुतोष की मिसाल दी जाती है। पिछली फिल्मों की वजह उनसे उम्मीदें भी बहुत है। इस फिल्म के लिए उन्होंने पुरातत्वविदों की मदद ली है ताकि फिल्म सटीक लगे, लेकिन ट्रेलर और तस्वीरों को देखकर कई लोगों का कहना है कि यह फिल्म उस युग की नहीं लग रही है। कोई हीरोइन के ड्रेसअप और लुक को लेकर सवाल भी उठाया गया।


Click it and Unblock the Notifications














