PICS: शाहरुख खान की 'देवदास'.. ये तस्वीरें ले जाएंगी 14 साल पीछे.. शानदार!
शाहरुख खान की फिल्म देवदास ने आज अपने शानदार 14 साल पूरे कर लिए हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित की गई 'देवदास' शाहरुख की उन फिल्मों में से एक है जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म 2002 में रिलीज़ हुई थी।

इस फिल्म के 14 साल पूरे होने की खुशी में आज हम आपको कुछ ऑफस्क्रीन बातें और कुछ ऑफस्क्रीन तस्वीरें दिखाएंगे, जिनसे आपको पता चलेगा कि इस फिल्म के लिए पूरी टीम ने कितनी मेहनत की थी।
#14Years: सलमान को करनी थी फिल्म.. शाहरूख को मिल गई.. और बन गए BEST एक्टर
आपको बता दें कि इस फिल्म में डोला रे डोला गाने को लिखने में एक सप्ताह का समय लगा था। इस गाने में भारी झुमकों की वजह से ऐश्वर्या के कान से खून निकलने लगा था। इसके बावजूद गाना खत्म होने तक उन्होंने डांस जारी रखा।
वहीं ढाई शाम रोक लई गाने में माधुरी ने 30 किलो की ड्रेस पहनी थी। इस फिल्म की शूटिंग के शाहरुख के हाथ पर चोट भी लग गई थी। इस फिल्म में के गाने काहे छेड़ छेड़ मोहे के लिए माधुरी को डांस पंडित बिरजू महाराज ने सिखाया था। वहीं डोला रे डोला गाने की कोरियोग्राफी सरोज खान ने की है।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications