..................... Rajkummar Rao Patralekha royal wedding pictures - Farah Khan does Sehrabandhi | राजकुमार राव - पत्रलेखा की शादी की खूबसूरत एल्बम, फराह खान ने बांधा सेहरा - Hindi Filmibeat

राजकुमार राव - पत्रलेखा का वेडिंग एल्बम: फराह खान ने की सेहरा बांधने की रस्म, पत्रलेखा की खास चुन्नी वायरल

राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा पॉल, 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पंजाबी स्टाईल की इस शादी से आई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। फैन्स इन रॉयल तस्वीरों को देख इस खूबसूरत कपल की लव स्टोरी पर मोहित हुए जा रहे हैं। ये शादी बेहद निजी समारोह थी जहां केवल दोनों के खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे।

इस शादी में राजकुमार राव का परिवार बनीं फिल्ममेकर फराह खान, जिन्होंने राजकुमार की सेहराबंधी की रस्म पूरी की। तीन दिन की इस शादी में फराह खान शामिल हुईं।

see-rajkummar-rao-patralekhaa-royal-wedding-pictures-farah-khan-does-sehrabandhi-rasm-for-rajkummar

फराह खान, राजकुमार राव को सेहरा बांधती दिखाई दीं। फराह खान, राजकुमार राव की बेहद करीबी दोस्त हैं। इस शादी में फराह खान के अलावा, पत्रलेखा की खास दोस्त हुमा क़ुरैशी और उनके भाई साक़िब सलीम भी शामिल हुए। यहां देखिए राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की बेहद खूबसूरत रॉयल वेडिंग की तस्वीरें -

वायरल हो रही है पत्रलेखा की चुन्नी

वायरल हो रही है पत्रलेखा की चुन्नी

इस शादी में पत्रलेखा की चुन्नी वायरल हो रही है। पत्रलेखा की चुन्नी पर एक खास quote लिखा था जो कि बंगाली भाषा में था। चुन्नी पर लिखा था - अमार पूरन भोरा भालो भाषा आमी तुमाए समापन कोरिलाम।इस खास quote का मतलब है - मैं अपने दिल में रखा सारा प्यार और अपनी पूरी ज़िंदगी आप पर न्योछावर करती हूं।

सब्यसाची के आऊटफिट

सब्यसाची के आऊटफिट

राजकुमार राव और पत्रलेखा के इस खास आउटफिट को डिज़ाईन किया था सब्यसाची ने। सब्यसाची ने इस आऊटफिट को राजकुमार और पत्रलेखा के हिसाब से personalise किया था। पत्रलेखा ने एक बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी जिस पर गोल्डन रंग की बूटियां थीं। वहीं राजकुमार राव ने बेंगलोर सिल्क का कुर्ता - पाजामा और ivory रंग की सिल्क की जैकेट पहनी।

बेहद खूबसूरत है लव स्टोरी

बेहद खूबसूरत है लव स्टोरी

दिलचस्प है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले आठ साल से रिलेशनशिप में थे और इनके रिश्ते ने एक बेहद ही खूबसूरत तरीके से एक दूसरे की ज़िंदगी पर असर डाला। जहां राजकुमार के संघर्ष के दिनों में पत्रलेखा ने पूरा साथ दिया वहीं पत्रलेखा को उनके काम के लिए राजकुमार राव से हमेशा ही प्रोत्साहन मिला।

यूं आए थे नज़र

यूं आए थे नज़र

पत्रलेखा ने पहली बार राजकुमार राव को उनकी फिल्म लव, सेक्स और धोखा में देखा था। उन्हें लगा कि राजकुमार राव जितने अजीब से लड़के फिल्म में बने थे, वैसे ही लड़के असल ज़िंदगी में होंगे। पत्रलेखा के दिमाग में पहली बार ही में राजकुमार की छवि ऐसी बन चुकी थी। हालांकि, राजकुमार राव ने पहली बार पत्रलेखा को एक एड में देखा था और उन्हें लगा कि उन्हें पत्रलेखा जैसी लड़की से शादी करनी है।

किस्मत ले आई साथ

किस्मत ले आई साथ

पत्रलेखा और राजकुमार राव को किस्मत साथ ले आई 2014 में जब दोनों को हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाईट्स के लिए कास्ट किया गया। दोनों ने साथ में काम करना शुरू किया और बहुत ही जल्दी दोनों एक दूसरे को गहरे स्तर पर समझने लगे और एक दूसरे के काम से उतनी ही प्रभावित होते चले गए।

राजकुमार पर मोहित हुईं पत्रलेखा

राजकुमार पर मोहित हुईं पत्रलेखा

पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बताया, राजकुमार जब काम करते हैं तो केवल अपनी ही नहीं, हर किसी के किरदार को पूरी तरह ध्यान में रखते हैं और कोशिश करते हैं कि हर कोई अपना बेस्ट दे सके। काम के प्रति उनका प्यार देखने लायक था और ये देखकर पत्रलेखा राजकुमार को हर दिन और ज़्यादा सम्मान देने लगीं।

कभी डेट पर नहीं गए

कभी डेट पर नहीं गए

पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बताया कि सिनेमा के प्रति प्यार उन्हें और राजकुमार को करीब लाता गया। वो दोनों कभी किसी डेट पर नहीं गए लेकिन एक साथ वक्त बिताना पसंद करने लगे। दोनों साथ में लॉन्ग ड्राईव पर जाते थे और घंटों सिनेमा के बारे में बातें करते थे। वहीं राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे के ऑडीशन पर भी साथ देने जाते थे और एक दूसरे का मनोबल बढ़ाते थे।

शेयर किया खूबसूरत किस्सा

शेयर किया खूबसूरत किस्सा

पत्रलेखा ने बताया कि राजकुमार राव अक्सर ही अपने स्वभाव को छोड़कर भी पत्रलेखा के प्रति अपना प्यार जताते हैं। एक बार राजकुमार को पत्रलेखा से मिलने के लिए देर हो रही थी, उन्होंने एयरपोर्ट पर टैक्सी रूकवा कर वापस जुहू की कैब पकड़ी और पत्रलेखा से मिलने पहुंच गए। इतना ही नहीं, जब उनकी कमाई बहुत ज़्यादा नहीं थी तब उन्होंने पत्रलेखा के लिए एक बहुत ही महंगा बैग खरीदा।

यूं दिया था सरप्राइज़

यूं दिया था सरप्राइज़

सालों बाद, लंदन में पत्रलेखा का वही बैग चोरी हो गया। उन्होंने फोन कर राजकुमार को ये बात बताई और रोने लगीं। राजकुमार ने उन्हें समझाया कि वो केवल एक बैग था लेकिन पत्रलेखा का मानना था कि उस बैग से उनकी और राजकुमार की यादें जुड़ी थीं। जब पत्रलेखा वापस अपने होटल पहुंची तो राजकुमार ने वहीं बैग पत्रलेखा के लिए वापस खरीद कर भिजवाया।

मां ने किया था एलान

मां ने किया था एलान

जब राजकुमार राव, पहली बार पत्रलेखा की मां से मिले तो उन्होंने राजकुमार को बताया कि शायद तुम आखिरी लड़के हो जिसे ये घर पर ला रही है। पत्रलेखा का मानना है कि वो बहुत ज़्यादा लकी हैं कि उन्हें राजकुमार राव जैसे साथी मिले हैं लेकिन खास बात ये है कि हमेशा ही राजकुमार राव ये बात जताते हैं कि पत्रलेखा का साथ मिलना उनकी खुशनसीबी है।

पत्रलेखा के बॉयफ्रेंड राजकुमार

पत्रलेखा के बॉयफ्रेंड राजकुमार

एक बार किसी आर्टिकल ने दोनों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा। इस आर्टिकल को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा - पत्रलेखा का बॉयफ्रेंड राजकुमार राव। पत्रलेखा और राजकुमार की लव स्टोरी जितनी प्यारी है उतनी ही प्रभावित करने वाली भी। इस खास साथ के लिए उन्हें ढेरों बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X