PICS: अरे वाह! कचौड़ी, चाट, गोला और क्या क्या खा रहे हैं 'ब्योमकेश' सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ब्योमकेश बख्शी का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। और जैसी की उम्मीद की जा रही थी ट्रेलर ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं और इस फिल्म को सफल बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शक भी मान जाएंगे कि एक बेहतरीन फिल्म उन्हें जल्द ही देखने को मिलने वाली है।
नोट: फिल्म ब्योमकेश बख्शी ट्रेलर लांच की बाकी तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दिए तस्वीर पर क्लिक करें।
दिबाकर बनर्जी ने जब से इस उपन्यास पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म बनाने का एलान किया है तब से यह फिल्म सूर्खियां बटोर रही है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के लुक से लेकर फिल्म की शूटिंग सीन तक चर्चा में रही है। वहीं, फिल्म का ट्रेलर भी काफी प्रभानित करने वाला है। फिल्म आजादी के पहले वाले भारतीय परिदृश्य के ईर्द-गिर्द घुमता है। ट्रेलर में फिल्म के सस्पेंस को दिखाया गया है, जो लोगों को कंफ्यूजन में बनाए रखेगा।
आपको बता दें, इस फिल्म की तुलना हॉलीवुड फिल्म शेरलॉक होम्स से की जा रही है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार निभा रहे हैं और इस किरदार के लिए सुशांत की काफी तारीफ भी की जा रही है। ट्रेलर में सुशांत सिंह काफी इंप्रेसिव नजर आ रहे हैं। 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' 3 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












